Site icon News1India

Kannauj में दरोगा साहब ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू…3 KG पर डील हुई फिक्स, Audio Viral

Kannauj

Kannauj: कन्नौज में एक दरोगा का रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सब्जी विक्रेता से 3 किलो आलू की रिश्वत मांगता सुनाई दे रहा है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद, एसपी ने तुरंत दरोगा को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।

रिश्वत के तौर पर मांगे 5 किलो आलू

जिले (Kannauj) में जिसने भी यह ऑडियो सुना, वह पहले तो हंसी में फूट पड़ा, क्योंकि किसी पुलिसवाले से ऐसी अनोखी मांग शायद ही किसी ने सुनी हो। हालांकि, News1India ने इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं की है। पुलिस को संदेह है कि “आलू” शब्द घूस मांगने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कोड वर्ड हो सकता है।

यह भी पढ़े: बाबा बनकर घूम रहे थे लोग..लोगों ने लात-घुसें और चप्पल से की पीटाई, Video Viral

यह मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बहबलपुर-चपुन्ना पुलिस चौकी से जुड़ा है, जहां तैनात दरोगा राम कृपाल का यह ऑडियो सामने आया है। इसमें वह एक सब्जी विक्रेता से 5 किलो आलू की रिश्वत की मांग कर रहा था, लेकिन विक्रेता ने धंधे में नुकसान का हवाला देते हुए 2 किलो ही देने की बात कही।

Audio Viral होने पर हुई कार्रवाई

इस पर दरोगा ने 3 किलो आलू पर मामला तय करने की बात कही, लेकिन विक्रेता 2 किलो पर ही अड़ा रहा। जब मामला तय हो गया, तब चौकी इंचार्ज उसे उसके मामले को निपटाने का तरीका बता रहा था। ऑडियो के वायरल होने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद ने दरोगा को निलंबित कर दिया है और जांच सीओ सिटी कमलेश कुमार को सौंप दी गई है।

Exit mobile version