लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तरप्रदेश में विपक्षी गठबंधन के बीच सीटों का बंटबारा हो गया है। विपक्षी अलायंस में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में हुए समझौते के तहत प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सपा अपने कोटे के सीटों में से कुछ सीटें गठबंधन में शामील छोटे दलों को दे सकती है। प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन के समझौते का ऐलान किया।
विधानसभा के बाद लोकसभा में एक साथ
प्रदेश में कांग्रेस और सपा यूपी में 7 साल बाद दोबारा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टी साथ आए थे।
यंहा से कांग्रेस 17 के उम्मीदवार
- रायबरेली
- अमेठी
- कानपुर
- फतेहपुर सीकरी
- बांसगांव
- सहारनपुर गाजियाबाद
- बुलंदशहर
- झांसी
- अमरोहा
- बनारस
- प्रयागराज
- मथुरा
- सीतापुर
- बाराबंकी
- देवरिया
- महारागंज
प्रदेश में कैसा रहा है, विपक्ष का प्रदर्शन
- कांग्रेस पार्टी
2009- 69 सीटों पर लड़ी थीं और 21 सीटों पर सफलता मिली।
2014 – 67 सीटों पर लड़ी थीं और 2 सीटों पर सफलता मिली।
2019 – 67 सीटों पर लड़ी थीं और 1 सीट पर सफलता मिली।
- सपा
2009- 75 सीटों पर लड़ी थीं और 23 सीटों पर सफलता मिली।
2014 -75 सीटों पर लड़ी थीं और 5 सीटों पर सफलता मिली।
2019 – 37 सीटों पर लड़ी थीं और 5 सीट पर सफलता मिली।
- बसपा
2009- 69 सीटों पर लड़ी थीं और 20 सीटों पर सफलता मिली।
2014 – 80 सीटों पर लड़ी थीं और 0 सीटों पर सफलता मिली।
2019 -38 सीटों पर लड़ी थीं और 10 सीट पर सफलता मिली।