जब एक ही दिन मिली दोनों देशों को आजादी…तो फिर अलग-अलग दिन क्यों मनाते है स्वत्रंता दिवस, जानें वजह

पाकिस्तान और भारत एक ही दिन स्वतंत्र हुए, लेकिन पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाता है? आइए इसके पीछे के कुछ कारण समझते हैं।

Independence Day 2024

Pakistan Independence Day 2024: 1947 में भारत और पाकिस्तान को एक ही दिन स्वतंत्रता मिली थी, जिसे हर साल स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि, भारत 15 अगस्त को और पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

यह सवाल उठता है कि जब दोनों देश एक ही दिन स्वतंत्र (Independence Day 2024) हुए तो पाकिस्तान एक दिन पहले क्यों जश्न मनाता है। इसके पीछे कुछ ऐतिहासिक कारण हैं।

पाकिस्तान क्यों 14 अगस्त को क्यों मनाता है स्वत्रंता दिवस

इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट 1947 के तहत ब्रिटिश शासन से भारत और पाकिस्तान को स्वतंत्रता मिली। प्रशासनिक सुविधा की वजह से दोनों देशों को एक ही समय पर आजाद करना संभव नहीं था। इतिहासकारों का मानना है कि 14 अगस्त को पाकिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता मिली थी, इसलिए इस दिन वहां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़े: दिल्ली मेट्रो के सुबह 4 बजे चलने से लेकर, कब और कहां देख सकेंगे, स्वतंत्रता दिवस समारोह की हर डिटेल

ब्रिटिश सरकार भी एक कारण

इसका मुख्य कारण यह है कि वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन, जो ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि थे, एक साथ दिल्ली और कराची नहीं जा सकते थे। उन्होंने 14 अगस्त को पाकिस्तान को सत्ता हस्तांतरित की और 15 अगस्त को भारत को। इसलिए, पाकिस्तान भारत से एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

दोनों देशों के समय में अंतर

दूसरा कारण यह है कि पाकिस्तान का समय भारत से आधा घंटे पीछे है। जब भारत में 15 अगस्त की रात के 12:00 बजे थे, तब पाकिस्तान में 14 अगस्त की रात के 11:30 बजे थे। इसलिए, पाकिस्तान में 14 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

Exit mobile version