Independence Day 2024 : कौन से स्वतंत्रता सेनानी ने दिया था कौन सा नारा जिसने हमारे दिलों में जगाई देशप्रेम की भावना

भारत के सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आज़ादी दिलाने के लिए अपना भरपूर आत्मसमर्पण भरपूर योगदान दिया था। उन्हीं के योगदानों के चलते भारत देश को आज़ादी मिल पाई। आज उन्हीं के दिए नारे हैं जो हमारे दिलों में एक देश प्रेमी की जान भरते हैं

swatantrata diwas, Independence Day 2024,Independence Day 2024 Slogans,15 august

Independence Day 2024 : भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन सभी भारतीय नागरिकों के लिए बहुत खास होता है। इस साल भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी जान की बलि दी थी।

देश की आजादी का दिन, यानी राष्ट्रीय पर्व, फिर से आ गया है। हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कई दशकों तक भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी और ब्रिटिश हुकूमत का शासन था। भारतीय अपने ही देश में गुलामों की तरह जीवन जी रहे थे। हालांकि, भारतीयों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए क्रांति और आंदोलनों का सहारा लिया, जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा। 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। उस दिन लाल किले से पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का पहला पर्व मनाया। तभी से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

भारत के स्वतंत्रता (Independence Day 2024) संग्राम में कई वीरों ने अपना अमूल्य योगदान दिया था और उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। चलिए, जानते हैं कुछ प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरणादायक विचारों के बारे में। ऐतिहासिक स्वतंत्रता नारों की बात करें तो महात्मा गांधी द्वारा दिए गए कई नारे आज भी हमें प्रेरित करते हैं और हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

“आप जिस बदलाव को दुनिया में देखना चाहते हैं, वही बदलाव खुद बन जाइए।”

“वंदे मातरम”

ये कुछ प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के नारे हैं जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम इन नारों को अपने जीवन में अपनाकर देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।

Exit mobile version