News1India

Indian Army: PAK की ‘काली करतूत’, कश्मीर में सेना के हत्थे चढ़ा दहशत फैलाने आया हिजबुल आतंकी

Indian Army Arrested Terrorist: भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल की रोमियो फोर्स ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मागनेर से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मोहम्मद खलील को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया। अब आतंकी की तस्वीर और उसके पास से बरामद हुए हथियारों की तस्वीरें जारी की गई हैं।

गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ जारी

Indian Army रोमियो फोर्स की तरफ से जारी बयान के अनुसार, हिजबुल आतंकी मोहम्मद खलील से पुलिस कस्टडी में पूछताछ चल रही है। इस मामले में जांच भी जारी है ताकि आगे और अधिक जानकारी जुटाई जा सके। गिरफ्तार आतंकी के पास से एक विदेशी पिस्तौल और एक पाकिस्तानी वाट्सऐप नंबर बरामद हुआ है। पाकिस्तानी हैंडलर्स उसे दहशत फैलाने का टास्क दे रहे थे।

Image

सीमा पार घुसपैठ में मदद करता था आतंकी खलील

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आतंकी खलील उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले का निवासी है। वह पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़ और डोडा में चल रहे आतंक निरोधी अभियान के दौरान गिरफ्तार हुआ। खलील हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को सीमा पार घुसपैठ कराता था और दहशत फैलाने में मदद करता था। वह भी पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर भारत आने वाले आतंकियों को मार्ग बताता था।

हाल के आतंकी हमले और जांच अभियान

पिछले कुछ हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में भारतीय सेना के जवानों की शहादत हुई है। इसके बाद से ही सेना घाटी में लगातार आतंकियों की तलाशी अभियान चला रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 30 जुलाई को राजौरी जिले में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया।

हिमाचल के मंडी जिला में बादल फटने से भारी तबाही, एक की मौत, कई लापता

Exit mobile version