News1India

Anant Ambani की शादी में ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को देखकर शरमाई जान्हवी कपूर वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: इस वक्त हर न्यूज पेपर हर वेब पोर्टल और न्यूज चैनल्स में बस अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट की शादी के ही चर्चे चल रहे हैं और भई ऐसा हो भी क्यों न आखिर अंबानी परिवार के लाड़ले बेटे की शादी जो हुई है। जामनगर से शुरु हुए प्री-वेडिंग के ग्रैंड फंक्शन से लेकर क्रूज में हुए दूसरे प्री-वेडिंग के फंक्शन तक सिर्फ अंबानी और राधिका के ही चर्चे छाए रहे थे।

फाइनली बीते शुक्रवार यानी 12 जुलाई को ये जोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंध ही गया। मुंबई के आलीशान जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ये शाही शादी संपन्न हुई। अनंत अंबानी (Anant Ambani) की ग्रैंड वेडिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं वीडियो में से एक वीडियो एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का भी है। जान्हवी कपूर इस शाही शादी में शामिल हुई थीं। इस शादी से उनका एक शर्माने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मिस्टर एंड मिसेज माही एक्ट्रेस उस वक्त शरमाती हुए नज़र आ रही हैं, जब उनके सामने उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया आ जाते हैं।

ये भी पढ़ें :- अनंत अंबानी की शादी में बच्चन परिवार के साथ नज़र न आने पर एक बार फिर उठे Aishwarya Rai Bachchan पर सवाल!

इस वेडिंग में जान्हवी गोल्डन लहंगे में नज़र आई। जब वह रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं, तभी उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को वहां से गुजरते हुए देखा जाता है। इस दौरान शिखर को जान्हवी की ओर देखते हुए कुछ कहते हुए देखा जाता है। शिखर की बात सुनकर जान्हवी शरमा जाती हैं। इसके बाद जब पैपराजी ने उन्हें साथ में पोज देने के लिए कहा तो जान्हवी और भी शर्माती नज़र आती हैं। अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को हुई है। आज यानी 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया है। 14 जुलाई को एक इस शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

Exit mobile version