नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। जान्हवी ने इस वीकेंड अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में शिरकत की। अंबानी फैमिली के इस ग्रैंड फंक्शन में जान्हवी अकेले नहीं गई थी, उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे। अब जान्हवी ने इस इवेंट के खास पलों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
जान्हवी (Janhvi Kapoor) ने शिखर के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में जान्हवी शिखर का हाथ पकड़कर चलती नज़र आ रही हैं। दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। जान्हवी ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा है, यह सबसे खूबसूरत वीकेंड था। सभी मीठी यादों के लिए धन्यवाद।
ये भी पढ़ें :- अयोध्या में मिली हार से नाराज दिखे Anupam Kher सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में कह डाली ये बड़ी बात!
इसके साथ ही जान्हवी (Janhvi Kapoor) ने फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तस्वीर भी शेयर की। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक 19.33 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। कुछ महीने पहले जान्हवी अपनी बहन खुशी के साथ कॉफी विद करण के आठवें एपिसोड में नज़र आई थीं। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलासा किया था। इस बीच जान्हवी ने यह भी एक्सेप्ट किया था कि वह शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं।