Jharkhand : दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, अभी तक 3 की गिरफ़्तारी

Jharkhand : दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, अभी तक 3 की गिरफ़्तारी

दुमका। झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला के साथ रेप की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार स्पेन से भारत भ्रमण पर आई एक महिला पर्यटक के साथ दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहत में एक महिला के साथ गैंगरेप की कथित घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला अपने पर्यटक साथियों के साथ रुकी हुई थी। जहां उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जारमुंडी संभाग के पुलिस अफसर ने मीडिया को बताया कि घटना शुक्रवार रात को हुई थी और आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में आई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुई इस घटना में सात से आठ युवक शामिल है। पुलिस ने इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि अन्य सभी की तलाश जारी है।मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

टूरिस्ट वीजा पर स्पेन से भारत आई थी महिला

विदेशी पर्यटक के साथ हुई घटना के बाद पीडिता खुद से अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने अस्पताल में महिला का इलाज शुरू कर दिया। खबर है की रेप के वक्त महिला के पति भी उसके साथ थे। दोनों पति पत्नी टूरिस्ट वीजा पर स्पेन से भारत आए थे। इससे पहले पाकिस्तान, फिर बांग्लादेश से टू-व्हीलर पर झारखंड के दुमका पहुंचा था।

ये भी पढ़ें; राजनीतिक छोड़ क्रिकेट में लौटने का इरादा कर रहा ये पूर्व क्रिकेटर, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान

बीजेपी ने निशाना साधा

गौर करने वाली बात यह है कि जब इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था, तब पीएम मोदी भी झारखंड में थे और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे थे। मामले को लेकर भाजपा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा सरकार जल्द से जल्द SIT गठन कर दोषियों की गिरफ़्तारी करें।

Exit mobile version