Site icon News1India

Jharkhand: रांची में इंडी गठबंधन का लगा जमावड़ा, रैली में विपक्ष के 14 दल होंगे शामिल, लालू यादव कर सकते है संबोधित

Jharkhand

Jharkhand: रांची में विपक्षी गठबंधन के नेताओं को जमावड़ा लगा है। ये नेता प्रभात तारा मैदान (Jharkhand) में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में भाग लेने आए हैं। लोकसभा चुनाव के समय, जब मौसम में बढ़ती तपिश है, इस रैली को एनडीए विरोधी खेमों का एक प्रभावशाली प्रदर्शन माना जा रहा है।

इस इंडिया गठबंधन की रैली को “उलगुलान रैली” के नाम से जाना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, इस रैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद भी संबोधित कर सकते हैं, हालांकि राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं होंगे।

इस रैली में कुल 14 दल लेंगे भाग

14 राजनीतिक दलों के एक समूह ने रैली में भाग लिया। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रियंका चतुर्वेदी, और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य भी संबोधित करेंगे।

 

 

5 लाख लोगों के आने का अनुमान

इस रैली में पांच लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है, जो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग प्रभात तारा मैदान में इकट्ठे हो रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया है कि इस रैली में केंद्र सरकार के ‘‘तानाशाह’’ रवैये का पर्दाफाश किया जाएगा।

Lok Sabha Election 2024 : जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने जारी किया मेनिफेस्टो  

उन्होंने एक पोस्ट में कहा है, ‘‘यह रैली राज्य के आदिवासियों और मूल निवासियों पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल और जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।’’ भाजपा ने इस रैली को ‘‘विशाल पारिवारिक मिलन समारोह’’ बताया है।

Exit mobile version