Site icon News1India

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी, 5 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे उम्मीदवार

J&K

J&K: भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अधिसूचना जारी की। प्राप्त अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 6 सितंबर को की जाएगी, और नामांकन पत्रों की दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उम्मीदवार 9 सितंबर तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 25 सितंबर को मतदान होगा।

तीन चरणों में होंगे चुनाव

आपको बता दें कि J&K की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने विधानसभा आम चुनाव के दौरान आवश्यक विभिन्न अनुमतियों पर सभी संबंधित हितधारकों को एक विस्तृत पत्र जारी किया है।

उम्मीदवारों के लिए अनुमति सरल बनाई गई

आयोग ने J&K में सुचारू और पारदर्शी विधानसभा चुनाव कराने के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए विभिन्न अनुमतियों को सरल बनाया है। एक अधिकारी ने कहा कि अधिकांश अनुमतियों को चुनाव अधिकारियों के अधीन कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि सीईओ कार्यालय स्तर की अनुमतियों में केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार सामग्री के परिवहन के लिए वाहन अनुमति, स्टार प्रचारकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए वाहन अनुमति और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर जिलों में वीडियो वैन की अनुमति शामिल है।

30 साल बाद फिल्मी पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे Aamir Khan और Rajnikanth, जानें आने वाली इस नई फिल्म के बारे में

अलगाववादी समेत 35 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान जेल में बंद अलगाववादी सरजन बरकती समेत 35 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।जिससे 244 उम्मीदवार मैदान में रह गए। पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से 16 सीटें दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां जिलों में हैं और आठ सीटें जम्मू क्षेत्र के चिनाब घाटी क्षेत्र में हैं, जिसमें डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिले शामिल हैं।

Exit mobile version