Site icon News1India

67 की उम्र में अलविदा कह गए जूनियर महमूद, यहां जानें उनकी पूरी लाइफ स्टोरी

जूनियर महमूद

भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद (Junior Mahmood) का आज निधन हो गया है। इस खबर ने पूरे इंडिस्ट्री को हिला कर रखा दिया है। बता दें अभिनेता कहीं समय पहले से बिमार थे जिस कारण उनकी 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। लास्ट टाइम अभिनेता से मिलने जॉनी लिवर, जॉनी लिवर, जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर पंहुचे थे और एक्टर से उनका हाल चाल पूछा था जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

जूनियर महमूद के निधन का कारण

एक्टर काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और इस बीमारी से वह बहुत समय से लड़ रहे थे। वहीं एक्टर का कैंसर चौथे स्टेज तक पहुंच गया जिस कारण उनकी मौत हो गई। रिर्पोट के मुताबिक अभिनेता के लीवर और लंग्स में कैंसर था जिससे वह काफी समय से सह रहे थे। आखिर वक्त में उनके आंत में भी कैंसर हो गया था। जिस चलते वह आखिरी स्टेज यानी चौथे स्टेज तक पहुंच गए।

वहीं रिर्पोट में यह भी बताया गया है कि एक्टर के कैंसर की बीमारी का इलाज़ परेल के टाटा मेमोरियल अस्पताल हो रहा था। वहीं बता दें एक्टर जॉनी लिवर और कई अभिनेता अंतिम संस्कार में पहुंच चुके है। इसके अलावा माना जा रहा एक्टर का अंतिम संस्कार सांता क्रूज वेस्ट में किया जा सकता है।

एक्टर का लाइफ स्टोरी  

इनका पूरा नाम नईम सैय्यद था और इनका जन्म 15 नवंबर 1956 को हुआ था। यह एक एक्टर के साथ महान कलाकार सिंगर भी थे। एक्ट मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके है जिसके चलते उन्होंने खूब नाम कमाया। वहीं साल 1967 में एक्टर ने ‘नौनिहाल’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और एक्टिंग के करियर में कदम रखा था। इस दौरान उन्हें 1971 में आई फिल्म हाथी मेरे साथी में देखा गया था जिसके बाद वह काफी फेमस हो गए थे।

इस चलते एक्टर ने लता जी से शादी कर ली, जिसके बाद उनके दो बेटे भी हुए। बेटो की अब शादी भी हो गई है और एक बेटा का बच्चा भी है। अभिनेता जितेंद्र ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह जूनियर महमूद से मिलने पहुंचे थे तब उनकी पत्नी लता जी रो रही थी जिसे देख उन्होंने उसे संभाला और हौसला दिया था।

यह भी पढ़े:- Junior Mehmood को कैंसर से लड़ता देख नहीं थमें अभिनेता जितेंद्र के आंसू

Exit mobile version