News1India

Sonakshi Sinha की शादी के महज 5 दिन बाद पिता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी के 5 दिन बाद एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है। ख़बर है कि तबीयत बिगड़ने के कारण शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस ख़बर के आने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा के सभी फैंस की चिंता बढ़ गई है।

बीते शुक्रवार देर रात सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल से निकलते हुए देखा गया है। शादी के चंद दिनों बाद ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को यूं हॉस्पिटल से आता देख ये चर्चा शुरू हो गई थी, कि कहीं सोनाक्षी प्रेग्नेंट तो नहीं!     लेकिन यह सच नहीं है।

सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) जहीर इकबाल के साथ अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत का हाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंची थी। 77 साल के शत्रुघ्न सिन्हा को क्या हुआ? उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है? बेटी की शादी के तुरंत बाद शत्रुघ्न की सेहत को क्या हुआ? ये सवाल काफी पूछा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :- Hina Khan के स्टेज-3 के ब्रेस्ट कैंसर पर एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने लिखा, ये भावुक पोस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा को उनके रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि पहले लोकसभा चुनाव और फिर बेटी सोनाक्षी की शादी के बीच काफी भागदौड़ रही, जिससे उनके शरीर और दिमाग पर काफी तनाव पड़ा। इसलिए उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे पूरी तरह ठीक हैं। बता दें की बीती 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई थी। जहीर और सोनाक्षी एक दूसरे को पिछले 7 सालों से डेट कर रहे थे।

Exit mobile version