मुंबई पहुंचे Justin Biber अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत में गाने की फीस जान दंग रह जाएंगे आप!

इस वक्त अंबानी (Justin Biber) परिवार सुर्खियों में बना हुआ है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर इस वक्त उनके लाडले बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हैं। अनंत

नई दिल्ली: इस वक्त अंबानी (Justin Biber) परिवार सुर्खियों में बना हुआ है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर इस वक्त उनके लाडले बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी 12 जुलाई को होगी। दोनों की शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में अंबानी के घर पर मामेरू समारोह मनाया गया। इसके बाद अब हर कोई अनंत-राधिका के संगीत समारोह को लेकर उत्सुक हैं। इस इवेंट के लिए जस्टिन बीबर खास तौर पर भारत आए हैं।

शुक्रवार सुबह जैसे ही जस्टिन बीबर (Justin Biber) ने मुंबई के एयरपोर्ट पर एंट्री की, उनके तमाम फैंस के बीच खुशी का माहौल बन गया। जस्टिन गुलाबी रंग की टी-शर्ट और सिर पर लाल टोपी पहने नज़र आए। बता दें, कि इससे पहले वह साल 2017 में भारत आए थे। अब 7 साल बाद एक बार फिर अंबानी के घर म्यूजिक इवेंट के लिए जस्टिन बीबर भारत में आए हैं। इस वीडियो को पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

आपको बता दें, आज यानी 5 जुलाई की रात को अनंत-राधिका का संगीत (Justin Biber) कार्यक्रम होगा। इस आयोजन के लिए अंबानी परिवार खास तैयारियां कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन बीबर को अंबानी के सेलिब्रेशन ऑफ हार्ट्स कॉन्सर्ट में कुछ घंटों के लिए प्रदर्शन करने के लिए 10 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा। जस्टिन (Justin Biber) के इतनी फीस वसूलने को सुनकर कई लोग हैरान हो गए हैं, क्योंकि, इस हॉलीवुड सिंगर ने रिहाना से भी ज्यादा फीस ली है।

ये भी पढ़ें :- आसान नहीं था एक्ट्रेस और सुपर मॉडल बनने का सफर, जानिए हॉलीवुड की Pamela Anderson की दर्द भरी कहानी!

इस बीच आज अंबानी के घर पर अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी की भव्य तैयारियां की जाएंगी। इससे पहले जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग इवेंट में हॉलीवुड सिंगर रिहाना समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। अगले हफ्ते अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी होगी। यह जोड़ी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेगी।

Exit mobile version