Kalki 2898 AD के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, रिलीज के पहले दिन इन साइट्स पर ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

आज 27 जून को बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। शुरुआत से ही इस फिल्म को

नई दिल्ली: आज 27 जून को बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। शुरुआत से ही इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच हाई बज बना हुआ था, लेकिन आज  फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कल्कि का बजट करीब 600  करोड़ बताया जा रहा है।

फिल्म में प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े कलाकार हैं। कल्कि 2898 एडी से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। रिलीज होने के 24 घंटे से भी कम समय में ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। इससे कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) इन साइट्स पर लीक हुई है। तमिलरॉकर्स, M44मूवीज, वेगा मूवीज और फिल्मी जिला सहित और भी कई साइटों पर फुल एचडी प्रिंट में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। लीक होने से फिल्म की कमाई पर असर पड़ने की आशंका है। कहा जा रहा है कि इससे निर्माताओं को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। इससे पहले भी कई फिल्में रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पायरेसी का शिकार हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024: इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबले से पहले मंडराया बारिश का खतरा!

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी वैजयंती मूवीज की यह फिल्म बहुभाषी पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि कुछ बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स ने फिल्म में गेस्ट रोल प्ले किया है। अब देखना ये होगा ऑनलाइन लीक होने के बाद इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है।

Exit mobile version