Kangana Ranaut का केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ संसद से वीडियो हुआ वायरल, दोनों एक दूसरे के साथ हाथ…

बॉलीवुड में सफल करियर बनाने के बाद अब एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक नई पारी की शुरुआत की है। आपने कई बार कंगना को फिल्मों में राजनीतिक रोल

नई दिल्ली: बॉलीवुड में सफल करियर बनाने के बाद अब एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक नई पारी की शुरुआत की है। आपने कई बार कंगना को फिल्मों में राजनीतिक रोल निभाते हुए देखा होगा, लेकिन अब असल जिंदगी में भी इस एक्ट्रेस की राजनीतिक जर्नी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में जीतने के बाद कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद चुनी गई हैं।

ये तो सभी जानते हैं कि कंगना (Kangana Ranaut) अपनी बेबाकी और खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं, जिसके चलते उन्हें कई बार विवादों का भी सामना करना पड़ा है। एक बार फिर से कंगना चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार किसी विवाद या कंट्रोवर्सी को लेकर नहीं बल्कि अपने एक पुराने दोस्त के साथ स्पॉट होने पर।

चलिए बताते हैं आखिर इस बार कंगना का नाम क्यों सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ देखा गया। दोनों की मुलाकात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। दोनों को संसद भवन में स्पॉट किया गया।

ये भी पढ़ें :- सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर इस तारीख को रिलीज होगी Kalki 2898 AD

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें वायरल होने वाली बात कौन सी है। पूरी बात तो सुन लीजिए। संसद भवन के अंदर जाने से पहले कंगना और चिराग को एक दूसरे से गले मिलकर हाथ मिलाते हुए देखा गया। वायरल वीडियो में चिराग पासवान को पहले मुस्कुराते हुए आगे बढ़कर कंगना रनौत से हाथ मिलाते हुए और उन्हें गले लगाते हुए देखा जा रहा है। दोनों के बीच का ये बॉन्ड लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें, कंगना रनौत और चिराग पासवान दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। साल 2011 में आई फिल्म मिले ना मिले हम में कंगना रनौत और चिराग पासवान साथ में नज़र आए थे। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती आज भी बरकरार है।

Exit mobile version