Site icon News1India

कानपुर में स्थित “बीच वाला मंदिर” को बम से उड़ाने की धमकी, श्रीराम का है ऐतिहासिक मंदिर

Kanpur Ram Mandir

कानपुर: कानपुर के मेस्टन रोड पर भगवान राम Kanpur Ram Mandir का एक ऐतिहासिक बीच वाला मंदिर स्थित है. जिसे बम से उड़ा देने की धमकी मिली है. मंदिर में पोस्टर चिपकाकर और कुछ अराजकतत्वों द्वारा धमकी भरा पत्र भी फेंका गया है. जिसमें भाजपा के नेता रोहित साहू को धमकी मिली है. मिली जानकारी के अनुसार पत्र मे लिखा है कि रोहित साहू, अब बेटा पानी सर के ऊपर से गुजर चुका है. हमारी बाबरी मस्जिद को तोड़कर, जो तुम लोगों ने यह मंदिर बनाया है. हम लोगों के दिल को दुखा रहे हो, जश्न मना रहे हो. आज तक इस मंदिर Kanpur Ram Mandir में कभी कोई इतनी बड़ी पूजा-आरती का कार्यक्रम नहीं किया गया.

भाजपा के वजह से बचे हो तुम लोग

आगे पत्र मे लिखा था कि हम लोगों को जलाने के लिए जो पूजा-आरती तुम लोग कर रहे हो. सिर्फ भाजपा सरकार की वजह से बचे हुए थे लेकिन अब हम लोग और बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं. हमारे मुसलमान भाइयों के दिलों को ठेस पहुंची है. इसका बदला हम जरूर तुम लोगों से लेंगे. मुस्लिम एरिया से ही गुजर कर जाता है, अब देख तू हम तेरे साथ क्या करते हैं.  तू अभी हमें जानता नहीं.  तुम लोगों को बहुत पूजा और आरती करने का शौक चढ़ा है तेरा घर से निकलना दुश्वार कर देंगे. हमने बहुत बड़ा-बड़ा कांड किया हैं. अभी सुना नहीं क्या. तू इस दुनिया में ही नहीं रहेगा, तो पूजा क्या करेगा. देख तेरी ऐसी सेटिंग लगाता हूं कि तू सीधा ऊपर ही जाएगा.

हम लोगों को जला रहे हो, भजन बजा रहे हो

इसके आगे पत्र मे लिखा था कि मेरे पास गोलियों-कट्टो की कमी नहीं है,ना ही बम की कमी है. तुझे क्या तेरे पूरे खानदान को मिटा देंगे. पटाखे छुड़ा रहे हो, खुशियां बना रहे हो. हम लोगों को जला रहे हो. जोर-जोर से स्पीकर बजा रहे हो. हमारी मस्जिदों में अजान हो रही है और तुम भजन बजा रहे हो.

यह भी पढ़े: दिल्ली के कालकाजी जागरण में आए बॉलीवुड के सिंगर B Praak के दर्शन को उमड़ी भीड़

अब बर्दाश्त नहीं करेंगे. तू बेटा बच के रहना, तुझे तो नहीं छोड़ेंगे. बहुत बड़ा मंदिर का ट्रस्टी बना है. ना तेरा मंदिर रहेगा, ना तू रहेगा. पूरा मंदिर बम से उड़ा देंगे. पत्र के मिलने के बाद से पुलिस प्रशासन में इस मामले को लेकर हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version