मुंबई के तूफान में Kartik Aaryan के मामा-मामी की मौत, 56 घंटो बाद मिला शव

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से जुड़ी एक बुरी ख़बर सामने आई है। 13 मई को मुंबई में आए तूफान की वजह से एक्टर के मामा और मामी की मौत की

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से जुड़ी एक बुरी ख़बर सामने आई है। 13 मई को मुंबई में आए तूफान की वजह से एक्टर के मामा और मामी की मौत की ख़बर सामने आई है। आपको बता दें, बीती 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में जोरदार तूफान आया था, जिसकी वजह से एक बड़ा होर्डिंग गिर गय था। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी। एक रिपोर्ट में 60 लोगों के मारे जाने और 75 लोगों के घायल होने के बारे में भी बताया गया था।

इस हादसे को लेकर अब न्यू अपडेट में बताया गया है कि एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के मामा और मामी भी इस हादसे में जान गंवा बैठे हैं। इस हादसे के 3 दिन बाद एक्टर के रिलेटिव का शव मिला है। आपको बता दें, कार्तिक आर्यन के मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे। वे पत्नी अनीता चंसोरिया के साथ जबलपुर के सिविल लाइन्स के मरियम चौक में रहते थे। इस हादसे को लेकर बताया गया है कि मृत दंपत्ति अपनी कार से मुंबई आए हुए थे।

ये भी पढ़ें :- Ranbir Kapoor की रामायण में हुई अब इस एक्ट्रेस की एंट्री उर्मिला का किरदार निभाते हुए आएंगी नज़र!

यहां वो अपना वीजा बनवाने आए थे। अपने बेटे यश के पास अमेरिका जाने के लिए उन्हें वीजा बनवाना था। मुंबई से जबलपुर लौटते वक्त एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए वे रुके थे और उसी वक्त हादसा हो गया। इस मामले में अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि कार्तिक आर्यन के मामा का फोन जब ट्रेस किया गया तो उनकी लोकेशन पेट्रोल पंप के पास मिली।

Exit mobile version