Bigg Boss 17 से बाहर हुई खानजादी बजर टास्क के चलते छोड़ना पड़ा शो

बिग बॉस के सीजन 17 (Bigg Boss 17) से इस हफ्ते का शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है। बिग बॉस के घर में अपनी लड़ाइयों और मुंहफट अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंटेस्टेंट फिरोजा यानी खानजादी घर से बाहर हो गई है।

नई दिल्ली: बिग बॉस के सीजन 17 (Bigg Boss 17) से इस हफ्ते का शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है। बिग बॉस के घर में अपनी लड़ाइयों और मुंहफट अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंटेस्टेंट फिरोजा यानी खानजादी घर से बाहर हो गई हैं। इस हफ्ते नॉमिनेट हुए सदस्यों में नील भट्ट, विक्की जैन, अनुराग डोभाल और खानजादी का नाम शामिल था।

लेकिन अब इस शो को लेकर जो न्यू अपडेट सामने आई है उसमें बताय गया है कि खानजादी को घर से बाहर कर दिया गया है। इस ख़बर ने खानजादी के सभी फैंस को दुखी कर दिया है। बिग बॉस के इस डिसीजन को फिरोजा के सभी फैंस अनफेयर बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार वोटिंग के मामले में खानजादी को नील भट्ट और विक्की जैन से ज्यादा वोट मिले थे लेकिन फिर भी वो घर से बाहर हो गईं।

इस बार वोटिंग के हिसाब से नहीं बल्कि बजर टास्क के जरिए बिग 17 में (Bigg Boss 17) इस हफ्ते का एविक्शन किया गया है। बजर टास्क के जरिए खानजादी को घर से बेघर किया गया है। बजर टास्क के दौरान लास्ट में बजर दबाने वाली कंटेस्टेंट खानजादी रही, जिसके चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। फिरोजा खान, जिन्हें उनके स्टेज नेम खानजादी से जाना जाता है, एक रैपर गायिका और संगीतकार हैं।

ये भी पढ़ें :- Amitabh Bachchan के शो केबीसी पर Suhana Khan ने पापा शाहरुख को लेकर दिया गलत जवाब

खानजादी के घर से बाहर होने के बाद उनके फैन सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, नील भट्ट और विक्की जैन इस हफ्ते वोटों में खानजादी से कम थे, लेकिन खानजादी को घर से बाहर कर दिया गया। ये नाटक क्यों बनाया और वोट क्यों मांगे ? इस नाटक को बंद करो। आपको बता दें, अभी तक बिग बॉस के मेकर्स ने इस एविक्शन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Exit mobile version