
पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है जो पानी में डुबोकर बच्चों को मार देती थी। जांच में सामने आया कि 2023 से 2025 के बीच Poonam ने कुल चार बच्चों की हत्या की तीन लड़कियों और अपने बेटे की। उसने कबूल किया कि उसकी मानसिक स्थिति “ईर्ष्या” से ग्रस्त थी, वह उन बच्चों को नहीं देख सकती थी जिन्हें लोग “सुंदर” कहते थे या जो उसे खुद से ज़्यादा आकर्षक लगते थे। पुलिस ने बताया कि हत्याओं का तरीका और समय‑स्थान अलग‑अलग थे, लेकिन हर बार तरीका वही था बच्चों को पानी में डुबो देना, ताकि मौत को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। अपनी बहन की बच्ची की हत्या के बाद, जब उसके बेटे ने सच बताने की संभावना जताई, तो स्वयं उसे खत्म कर दिया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला गोहाना के भावड़ गांव के किसान नवीन की पत्नी की पूनम है। उसकी उम्र 32 साल है। वह राजनीति शास्त्र में MA है। पूनम व उसका परिवार एक दिसंबर को पानीपत के गांव नैल्था में सतपाल के बेटे अमन के शादी समारोह में आया था। सतपाल रिश्ते में नवीन का मामा है।
इस संगीन घटना की गुत्थी तब खुली जब Vidhi की मौत पर गहराई से छानबीन शुरू हुई। DNA, परिवार के बयान, और पिछले मौत‑मामलों की समानता देख कर पुलिस को शक हुआ। 36 घंटे के अंदर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।अब पुलिस ने हत्या के चारों मामलों को Murder केस में दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। समाज में इस तरह की घटनाओं ने मानसिक स्वास्थ्य, परिवार व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर गहरी चिंता पैदा कर दी है।