News1India

LSD 2 के टीजर में दिखा बोल्डनेस का तड़का, सबके सामने देखने की गलती न करना

LSD 2

नई दिल्ली: एक बार फिर से एकता कपूर लेकर आ गई हैं फिल्म लव सेक्स और धोखा। जी हां जल्द ही पर्दे पर लव सेक्स और धोखा का   पार्ट 2 (LSD 2)  भी रिलीज किया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही इस फिल्म टीजर जबरदस्त धमाल मचा रहा है।

 

जी हां एकता कपूर की एलएसडी 2 (LSD 2) का टीजर अगर आपने अभी तक नहीं देखा है, तो पहले ही सावधान हो जाएं। एलएसडी 2 के इस टीजर को देखने से पहले ईयरफोन का इंतजाम जरूर कर लें। परिवार के साथ तो इसे देखने की गलती कतई न करें। साल 2010 में दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बना इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। अब इसी का सीक्वल एक बार फिर से दिबाकर बनर्जी और एकता कपूर लेकर आए हैं।

इस फिल्म के पहले पार्ट के मुकाबले पार्ट 2 में पहले से भी ज्यादा बोल्ड कंटेंट की भरमार है। इस टीजर में मौनी रॉय और उर्फी जावेद भी नज़र आई हैं। इसके अलावा फिल्म के इस टीजर में सिंगर अनु मलिक की भी झलक दिखाई गई है। फिल्म सेंसर बोर्ड के चक्कर में फंस गई है। ख़बर है इस फिल्म के कई सीनों पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है।

जानकारी के अनुसार लव सेक्स और धोखा 2 (LSD 2) फिल्म सेंसर बोर्ड में सबमिट कर दी गई है। ख़बर है कि फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट्स लगा दिए हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली थी।

ये भी पढ़ें :- Deepika Padukone ने बढ़ाया देश का गौरव ऑस्कर अकेडमी ने शेयर किया दीवानी मस्तानी गाने का क्लिप

बात अगर इस फिल्म के टीजर को लेकर की जाए तो, इसे देखते-देखते बोरियत सी होने लगती है। अब पूरी फिल्म कैसी होने वाली है, ये तो इसके रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। 19 अप्रैल को इस एलएसडी-2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version