Site icon News1India

बुआ और भतीजे के बीच मधुर संबंध ? मायावती ने अखिलेश यादव का क्यों किया आभार व्यक्त ?

Mayawati

Lucknow: मायावती, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष, ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की प्रशंसा की है। इससे एक बार फिर बहस होने लगी है कि क्या बुआ भतीजे में प्यार बढ़ रहा है। दरअसल, बीजेपी विधायक की मायावती के खिलाफ टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। मायावती को लगता है कि अखिलेश की इस पोस्ट ने जीत लिया है। मायावती ने एक्स पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

पार्टी आपकी आभारी है

उन्होंने लिखा कि पार्टी सपा प्रमुख की आभारी है कि उन्होंने मथुरा जिले के एक भाजपा विधायक के झूठे आरोपों का जवाब (Lucknow) देकर बसपा प्रमुख के ईमानदार होने की सच्चाई को स्वीकार किया है। जबकि भाजपा को लगता है कि इस विधायक का पार्टी में अब कोई सम्मान नहीं रह गया है। इसलिए वह बसपा प्रमुख के बारे में बेबुनियाद बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहते हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई करे

मायावती ने आगे लिखा, भाजपा को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और अगर वह (Lucknow) मानसिक रूप से बीमार हैं तो उनका इलाज भी कराना चाहिए, अन्यथा यह कहना गलत नहीं होगा कि इसके पीछे भाजपा की साजिश है। अगर भाजपा अपने विधायक के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी के लोग अगले विधानसभा चुनाव और वर्तमान में हो रहे 10 उपचुनावों में भी उनकी जमानत जब्त करवाकर इस पार्टी को जवाब जरूर देंगे।

भाजपा के लोग कटुता से भरे हुए हैं

दरअसल, भाजपा विधायक ने एक टीवी शो के दौरान मायावती को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, यूपी के एक भाजपा विधायक द्वारा पूर्व महिला मुख्यमंत्री के प्रति कहे गए अभद्र शब्द दर्शाते हैं कि भाजपा के लोगों में महिलाओं और खासकर वंचित व शोषित समाज से आने वाली महिलाओं के प्रति कितनी कटुता है।

मानहानि का मुकदमा दर्ज होना चाहिए

अखिलेश ने आगे लिखा, राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन एक (Lucknow) महिला के रूप में उनकी गरिमा को धूमिल करने का अधिकार किसी को नहीं है। भाजपा के लोग कह रहे हैं कि हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर गलती की, यह लोकतांत्रिक देश में जनमत का भी अपमान है और बिना किसी आधार के यह आरोप लगाना कि वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री थीं, अत्यंत आपत्तिजनक है। सार्वजनिक रूप से दिए गए इस बयान के लिए भाजपा विधायक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

RHUMI-1 : लॉन्च हुआ भारत का पहला रीयूजेबल हाइब्रिड रॉकेट

महिलाओं की गरिमा को गहरी ठेस

भाजपा ऐसे विधायकों को प्रश्रय देकर महिलाओं की गरिमा को गंभीर ठेस पहुंचा रही है। भाजपा ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं करती तो यह मानना चाहिए कि यह पूरी पार्टी की निजी राय है, न कि किसी एक विधायक की।

Exit mobile version