लखनऊ के सबसे रईस शख्स, जानें Manoj Bhargava की सफलता की पूरी कहानी…

लखनऊ में जन्मे Manoj Bhargava जिन्हें 'नवाबों के शहर' का सबसे सफल और धनी व्यक्ति माना जाता है, ने अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से एक विशाल संपत्ति बनाई है। वर्तमान में...

Manoj Bhargava : हम अक्सर दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बारे में सुनते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं? लखनऊ में जन्मे Manoj Bhargava, जिन्हें ‘नवाबों के शहर’ का सबसे सफल और धनी व्यक्ति माना जाता है, ने अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से एक विशाल संपत्ति बनाई है। वर्तमान में वह अमेरिका में रहते हैं, लेकिन उनका नाम न केवल लखनऊ बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

मनोज भार्गव का जन्म Lucknow मे हुआ था, और शुरू से ही उन्हें गणित में गहरी रुचि थी। उनकी शिक्षा का सफर तब बदला जब उनका परिवार Philadelphia, USA शिफ्ट हो गया। वहां उन्होने Princeton University मे दाखिला लिया, लेकिन उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद वे भारत वापस लौट आए।

बिजनेस की शुरुआत

मनोज भार्गव की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय 5-Hour Energy ड्रिंक को जाता है। यह एनर्जी ड्रिंक न केवल बाजार में हिट साबित हुई, बल्कि मनोज को दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल कर दिया। इस सफलता के चलते ही वह Forbes Billionaires list मे अपनी जगह बनाने में सफल हुए। वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 12,580 करोड़ रुपये) है।

व्यवसाय का विस्तार: मीडिया और टेक्नोलॉजी सेक्टर

5-Hour Energy की जबरदस्त सफलता के बाद, मनोज ने अपने व्यवसाय को मीडिया और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी फैलाया। हाल ही में उन्होंने Arena Group Holdings Inc. के साथ एक बड़ी डील की, जिसके तहत वह कंपनी में 65 प्रतिशत हिस्सेदार बन गए। इस कंपनी के पास कई प्रमुख Brands ,Sports Illustrated, TheStreet, और Men’s Journal का मालिकाना हक है। इस प्रकार, मनोज ने डिजिटल और प्रसारण मीडिया की दुनिया में अपना कदम रखा है।

दान और सामाजिक योगदान

मनोज भार्गव को उनकी उदारता और चैरिटी के लिए भी पहचाना जाता है। वह अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दुनिया के गरीबों की मदद के लिए दान करते हैं। उनका मानना है कि यदि दुनिया की एक तिहाई गरीब आबादी की आर्थिक मदद की जाए, तो यह एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव ला सकता है। उनका दान कार्य सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मनोज भार्गव का जीवन न केवल प्रेरणा देने वाला है बल्कि यह दिखाता है कि मेहनत, बुद्धिमत्ता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव किस तरह से किसी व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

ये भी पढ़ें : क्या Aishwarya-Abhishek के तलाक की अफवाहे सच हैं? Amitabh Bachchan का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल..

Exit mobile version