Road Accident: रोडवेज बस ने पुलिस वाहन को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, सिपाही सहित दो लोगों की मौत

UP News: महोबा में एक सड़क हादसे में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा हुआ जब एक रोडवेज बस ने तेजी से पीआरवी पुलिस कार को टक्कर मार दी।

Mahoba

Mahoba: बीती रात महोबा में एक रोडवेज बस ने पीआरवी पुलिस कार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पीआरवी वाहन में सवार एक कांस्टेबल की क्रूर मौत हो गई, जबकि दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रोडवेज बस ने एक राहगीर को भी रौंद दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे घायल कांस्टेबलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

दरअसल, आपको बता दें कि तेज रफ्तार के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीआरवी पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। जिससे पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि Mahoba डायल 112 ड्यूटी पर चल रहे पीआरवी 6329 चालक हेड कांस्टेबल अब्दुल हक अपने हमराही हेड कांस्टेबल बेचन लाल और कांस्टेबल सुभाष चंद्र के साथ कबरई थाना नगर क्षेत्र के निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही पीआरवी वाहन चंद्रावल रोड मोड़ पर पहुंचा, पीछे से आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आरोपी चालक फरार

Mahoba हादसे के बाद चालक बस को तेज गति से चलाते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही उक्त बस नगर के परमानंद तिराहा पर पहुंची तो उसने एक अज्ञात राहगीर को रौंदकर लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक महोबा डिपो की बस को रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी कर फरार हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां काफी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे और खून से लथपथ घायल सिपाहियों को बाहर निकाला गया।

यहां पढ़ें: विराट-गौतम की ऐसी बोन्डिंग? BCCI ने जारी किया ऐसा विडियो कि क्रिकेट के दीवाने हुए पागल

इलाज के दौरान राहगीर की मौत

इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. रोहित सोनकर ने मेडिकल परीक्षण के बाद सिपाही सुभाष चंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अज्ञात राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हेड कांस्टेबल अब्दुल हक व हेड कांस्टेबल बेचन लाल का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। कांस्टेबल की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों शवों को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है और मृतक कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस मृतक अज्ञात राहगीर की पहचान करने में जुटी है।

क्या बोले सीओ सिटी दीपक

इस हादसे के संबंध में Mahoba सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि पीआरवी पुलिस वाहन को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिली थी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक कांस्टेबल की मौत हो गई। वाहन की पहचान कर ली गई है और उसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version