Site icon News1India

J&K: जम्मू कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, 36 लोगों की मौत

JAMMU ACCIDENT PHOTO

जम्मू। घाटी के किश्तवाड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जम्मू के डोडा में हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं करीब 20 लोग घायल बताए जा रहा हैं.

300 फीट गहरे खाई में गिरी बस

बता दें कि जम्मू में एक पैसेंजर बस किस्तवाड़ से जम्मू की ओर जा र ही थी. इसी दौरान डोडा इलाके में बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई. खाई में गिरने की वजह से बस में बैठे 36 लोगों की मौत हो गई. वहीं 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमे से 6 लोगों की हालत गंभईर बताई जा रही है.

मनोज सिन्हा ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर में हुए इस भीषड़ सड़क हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा है कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने का कामना करता हूं. मनोज सिन्हा ने जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का निर्देश भी दिया है.

Exit mobile version