जुदा हो ही गई Malaika Arora और अर्जुन कपूर की राहें! इवेंट में एक-दूसरे को इग्नोर करते आए नज़र

सोशल मीडिया पर अक्सर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जाते हैं। कभी उम्र मे खुद से छोटे लड़के के साथ रिलेशनशिप में रहने को

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जाते हैं। कभी उम्र मे खुद से छोटे लड़के के साथ रिलेशनशिप में रहने को लेकर तो, कभी उम्र में खुद से ज्यादा बड़ी मलाइका के साथ प्यार में पड़ने के चलते दोनों को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

एक बार फिर से ये दोनों फिल्मी सितारे ख़बरों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और ही है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर को लेकर पिछले कुछ महीनों से ये ख़बर तेजी से फैल रही थी कि दोनों की राहें अब जुदा हो चुकी हैं, लेकिन  हाल ही में दोनों एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए थे।

दोनों को साथ में देखकर इन वायरल ख़बरों को फेक न्यूज बताया जाने लगा था, लेकिन मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन के रिश्ते को लेकर अब जो नया अपडेट सामने आया है, उसने एक बार फिर से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक इवेंट में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा  एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए नज़र आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि पक्का इनका ब्रेकअप हो गया है।

ये भी पढ़ें :- अरबाज खान से ब्रेकअप के बाद इटली में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं Georgia Andriani

एक फैशन इवेंट में दोनों को नजरअंदाज करते हुए और अलग-अलग बैठे हुए देखा गया। यह वायरल वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो काफी ट्रेंड कर रहा है। आमतौर पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हर इवेंट में साथ में नज़र आते हैं, लेकिन इस इवेंट में उनके बीच काफी दूरियां देखी जा रही हैं। वायरल वीडियो में एक दूसरे से अलग बैठने के अलावा मलाइका को अर्जुन कपूर को इग्नोर करते हुए भी देखा जा रहा है। बता दें, कि अभी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप जैसी ख़बरों पर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Exit mobile version