सोशल मीडिया पर गलत उम्र बताने पर Malaika Arora हुई ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी कमाल की फिटनेस और हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं।

Malaika Arora

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी कमाल की फिटनेस और हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं। भले ही मलाइका कम ही फिल्मों में नज़र आती हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया अपने जन्मदिन के इस सेलीब्रेशन में पहली बार मलाइका ने सही उम्र का खुलासा किया है।

बीते सोमवार यानी 23 अक्टूबर को मलाइका ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के सेलिब्रेशन को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी  अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया लेकिन मलाइका ये कहां जानती थीं कि इसे पोस्ट करना उन्हें भारी पड़ जाएगा।

मलाइका ने खुद की उम्र बताई 48

मलाइका ने अपने जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने खुद की उम्र 48 साल बताई। इसके बाद नेटिजन्स का ध्यान उनकी उम्र पर गया। आपको बता दें, गूगल के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर साल 1976 है। इस हिसाब से उनकी उम्र 50 साल है। बस फिर क्या था जैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ये देखा तो वो मलाइका को ट्रोल करने लगे।

यूजर्स ने मलाइका को नसीहत देते हुए लिखा, कम से कम जन्मदिन के दिन तो किसी को गुमराह मत करो। मलाइका ने अपने पोस्ट में लिखा, था, एक साल चला गया और मैं 48 की हो गई हूं।

Exit mobile version