ब्रेकअप की चर्चा के बीच Arjun Kapoor के बर्थडे में नहीं नज़र आई मलाइका अरोड़ा

गॉसिप के गलियारों में अक्सर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा को लेकर ख़बरें उड़ती रहती हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद से ही ये कपल कई बार सुर्खियां बटोर चुका है।

नई दिल्ली: गॉसिप के गलियारों में अक्सर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा को लेकर ख़बरें उड़ती रहती हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद से ही ये कपल कई बार सुर्खियां बटोर चुका है। एक बार फिर से मलाइका और अर्जुन चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है।

26 जून यानी आज अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मंगलवार की रात से ही एक्टर के जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो गई थी। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे मस्ती करते हुए नज़र आए, तो वहीं अर्जुन कपूर की सबसे खास मलाइका अरोड़ा इस पार्टी से गायब रहीं।

मंगलवार की रात से ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने करीबियों के लिए ग्रैंड पार्टी का इंतजाम कर रखा था, जिसमें जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाह, संजय कपूर, महीप कपूर और कुछ अन्य लोग भी शिरकत करते हुए नज़र आए थे, लेकिन अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलायका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं। इसलिए एक बार फिर से दोनों के बीच ब्रेकअप की चर्चा तेज हो गई है।

बता दें, कि अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर रखा है। लेकिन अभी तक शादी का फैसला नहीं किया है। इससे पहले भी कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि, ब्रेकअप की ख़बरों पर न तो अर्जुन कपूर और न ही मलाइका अरोड़ा ने अब तक कुछ कहा है। बर्थडे पार्टी से मलाइका की गैरमौजूदगी ने ब्रेकअप की चर्चाओं को और हवा दे दी है।

ये भी पढ़ें :- आखिर क्यों नहीं करते Salman Khan शादी ? पिता सलीम खान ने बताई ये बड़ी वजह!

वहीं बात अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट को लेकर करें तो, फिल्म मेरी पत्नी का रीमेक और रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में वह डेंजर लंका का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

Exit mobile version