Manipur : कांग्रेस को रैली की इजाजत नहीं, किसके आदेश का इंतजार कर रही “Bharat Jodo Nyay Yatra ”

Manipur: Congress is not allowed to rally, whose order is “Bharat Jodo Nyay Yatra” waiting for?

इम्फाल। कांग्रेस की “Bharat Jodo Nyay Yatra” मणिपुर सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। 14 जनवरी से प्रस्तावित यह यात्रा भारत के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से मणिपुर से होनी है। लेकिन अब कांग्रेस के इस यात्रा पर सस्पेंस बढ़ रहा है। कांग्रेस ने बताया है कि उनकी इस यात्रा के लिए मणिपुर सरकार ने स्वीकृति नहीं दे रही है। करीब एक सप्ताह पहले किए गए आवेदन पर अभी तक कोई आधिकारीक जानकारी समाने नहीं है।

पार्टी नेताओं ने सचिव से की मुलाकात

मणिपुर में कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गिरीश चोडनकर ने संवाददातों से कहा कि पार्टी यात्रा की शुरुआत के लिए ग्राउन्ड की अनुमति के लिए एक सप्ताह पहले आवेदन कर चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक  प्रतिक्रिया नही आयी है। जिसको लेकर पार्टी नेताओं ने राज्य के मुख्य सचिव विनीत जोशी से मुलाकत भी की लेकिन उन्हे बताया गया कि मामला मुख्यमंत्री बिरेन सिंह के पास है। हमे यात्रा के लिए तैयारी करनी है जिसमें समय लगेगा।

यात्रा पर किसी तरह की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए

कांग्रेस प्रभरी ने बताया कि हम आशान्वित है कि इस यात्रा को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होगी, मणिपुर के मुख्यमंत्री को Bharat Jodo Nyay Yatra के बारे में सोचना चाहिए और मणिपुर के बारे में सोचना चाहिए न की भाजपा के राजनीति के बारे में। वहीं इसको लेकर वेणुगोपाल ने कहा कि हम ये यात्रा मणिपुर से कर रहे हैं, क्योंकि राज्य को न्याय की जरूरत है। मणिपुर के जो घाव है उन्हें भरा जाना चाहिए।

14 जनवरी से होनी है Bharat Jodo Nyay Yatra की शुरुआत

गौरतलब है कि कांग्रेस 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर रही है। यह यात्रा कांग्रेस की पहली यात्रा की दूसरी कड़ी है। जो देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी और मार्च के पहले हफ्ते तक चलेगी। इस दौरान यात्री पैदल और बसों से यात्रा करेंगे। पहले यह यात्रा पैदल हुई थी ।

Exit mobile version