Khatron Ke Khiladi 14 में समर्थ जुरेल के आउट होने के बाद मन्नारा चोपड़ा की हो सकती है एंट्री!

अभी हाल ही में कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन-14 ( Khatron Ke Khiladi 14) को लेकर ख़बर आई थी, कि बिग बॉस-17 फेम समर्थ जुरेल

नई दिल्ली: अभी हाल ही में कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन-14 ( Khatron Ke Khiladi 14) को लेकर ख़बर आई थी, कि बिग बॉस-17 फेम समर्थ जुरेल अब शो में नज़र नहीं आएंगे। खतरों के इस शो में पार्टिसिपेंट करने के लिए समर्थ जुरेल ने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया था, लेकिन इसके बाद अचानक उनके पैर में चोट लगने के बाद और डॉक्टर की किसी भी स्टंट को न करने की राय के बाद उन्हें इस शो से बाहर होना पड़ा। उनके बाहर होने के साथ ही खतरों के खिलाड़ी सीजन-14 में उनकी जगह को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

न्यू अपडेट के मुताबिक, समर्थ के शो से आउट ( Khatron Ke Khiladi 14) होने के बाद मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा को शो में शामिल करने के लिए अप्रोच किया है। आपको बता दें, इससे पहले मेकर्स बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को भी दो बार शो में शामिल होने के लिए अप्रोच कर चुके हैं, लेकिन कुछ कारणों के चलते मुनव्वर ने शो में इसमें शामिल होने से मना कर दिया था।

ये भी पढ़ें :- बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेते हुए स्पॉट हुई कांटा लगा गर्ल Shefali Jariwala

अब देखना ये होगा अगर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन-14 ( Khatron Ke Khiladi 14) में मन्नारा चोपड़ा आती हैं, तो वह कितने दिनों तक यहां टिक पाती हैं, क्योंकि बिग बॉस के सीजन-17 में उन्हें कई छोटी-छोटी चीजों से डरते हुए देखा गया था, तो क्या मन्नारा खतरों के इस शो को ठीक से खेल पाएंगी या नहीं या फिर पहले ही दिन रोहित उन्हें घर का रास्ता दिखा देंगे। ये तो उनके शो में शामिल होने के बाद ही पता चल पाएगा। आपको बता दें, बिग बॉस के बाद कलर्स पर सबसे ज्यादा खतरों के खिलाड़ी को ही देखा जाता है। दर्शक इसके सीजन-14 का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी कई सालों से इस स्टंट बेस्ड शो को होस्ट करते हुए आ रहे हैं।

Exit mobile version