Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली में MCD बायपोल: 12 वार्डों में मतदान शुरू, BJP और AAP की सीधी टक्कर

चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दल—BJP , AAP और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। कुल 51 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, जिनमें बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।मौके पर प्रशासन ने मतदाताओं को सुविधा देने के लिए कई इंतजाम किए हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात है और बूथों पर वोटरों की पहचान और प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम लागू किए गए हैं।

Kanan Verma by Kanan Verma
November 30, 2025
in Latest News, चुनाव, दिल्ली, राज्य
दिल्ली में MCD उप-चुनाव का बिग बैटल, 580 बूथों पर मतदान जारी
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में MCD उप-चुनाव का बिग बैटल, 580 बूथों पर मतदान जारीदिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 रिक्त वार्डों में उप-चुनाव के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। राजधानी की सियासत के लिए अहम माने जा रहे इन बायपोल में सुबह 7:30 बजे से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचने लगे। मतदान शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। कुल 580 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है, जिसमें पुलिस, होमगार्ड और तकनीकी निगरानी के लिए वेब-कास्टिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह उप-चुनाव इसलिए आवश्यक हुए क्योंकि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में 11 पार्षद विधायक बन गए थे, जबकि एक सीट पहले से खाली थी।

चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दल—BJP , AAP और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। कुल 51 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, जिनमें बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। शिवालिक, अशोक विहार, शालीमार बाग-बी, द्वारका-बी, चांदनी चौक, नरेला, मुंडका और संगम विहार-ए जैसे वार्ड राजनीतिक रूप से खासे चर्चित हैं, जहाँ प्रत्याशियों की जीत या हार का सीधा असर बड़े दलों की साख पर पड़ेगा। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है जब जनता तीनों दलों के बीच सत्ता और प्रभाव को लेकर खड़ा मुकाबला देख रही है, इसलिए परिणाम आने तक राजधानी की राजनीतिक हलचल तेज रहने की उम्मीद है।

RELATED POSTS

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

December 3, 2025
तेज रफ्तार स्टंट ने ली जान: बाइक डिवाइडर से टकराई, फिर ई-रिक्शा से भिड़ी

तेज रफ्तार स्टंट ने ली 25 वर्षीय युवक की जान बाइक डिवाइडर से टकराई फिर ई-रिक्शा से भिड़ी

December 2, 2025

मौके पर प्रशासन ने मतदाताओं को सुविधा देने के लिए कई इंतजाम किए हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात है और बूथों पर वोटरों की पहचान और प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम लागू किए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और चुनाव आयोग ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की है। ये सीटें न केवल निगम की संरचना को प्रभावित करेंगी, बल्कि यह भी दिखाएंगी कि विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली का राजनीतिक रुझान किस ओर झुक रहा है, जनता का समर्थन बदला है या पुराना विश्वास अभी भी कायम है।

BJP ने सबसे ज़्यादा 8 महिला उम्मीदवार उतारे हैं, उसके बाद AAP (6) और कांग्रेस (5) का स्थान है। इस चुनाव पर कड़ी नज़र रखी जा रही है क्योंकि फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के बाद AAP और BJP एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

BJP पार्टी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की और AAP को सत्ता से बेदखल कर दिया। दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में से नौ पहले भाजपा के और तीन आप के पास थे।

Tags: Delhi latest hindi newsdelhi latest newsDelhi MCD Bypolls 2025Delhi MCD Elections 2025
Share197Tweet123Share49
Kanan Verma

Kanan Verma

Related Posts

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

by Kanan Verma
December 3, 2025

Municipal Corporation of Delhi (MCD) के 12 वार्डों में रविवार 30 नवंबर को हुए मतदान के उपरांत आज यानी 3...

तेज रफ्तार स्टंट ने ली जान: बाइक डिवाइडर से टकराई, फिर ई-रिक्शा से भिड़ी

तेज रफ्तार स्टंट ने ली 25 वर्षीय युवक की जान बाइक डिवाइडर से टकराई फिर ई-रिक्शा से भिड़ी

by Kanan Verma
December 2, 2025

बाइक स्टंट बना जानलेवा हादसा: युवक की मौके पर मौत एक युवक को बाइक से स्टंट करना भारी पड़ गया...

तेज़ रफ्तार Mercedes कार ने ली एक युवक की जान , परिवार का इकलौता कमाऊ चला गया

तेज़ रफ्तार Mercedes कार ने ली एक युवक की जान ,परिवार ने की न्याय की मांग

by Kanan Verma
December 1, 2025

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के Ambience Mall के पास रात करीब 2:33 बजे एक तेज़ रफ्तार Mercedes G63 ने...

99 फीसदी जीत का स्ट्राइक रेट लेकर दिल्ली के रण में उतरे CM योगी , ‘महाराज जी’ की बैटिंग से हिला ‘APP’ का किला

99 फीसदी जीत का स्ट्राइक रेट लेकर दिल्ली के रण में उतरे CM योगी , ‘महाराज जी’ की बैटिंग से हिला ‘APP’ का किला

by Vinod
January 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। 22 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ मे ंकैबिनेट लगाने के साथ ही त्रिवेणी में डुबकी लगाई। 23...

Delhi, Karolbagh News

Delhi : करोल बाग में भरभराकर गिरा मकान, मलबे के नीचे दबे लोग, सुरक्षा कार्य जारी

by Gulshan
September 18, 2024

Delhi : करोल बाग में मकान ढहने की यह घटना बेहद दुखद है। राहत और बचाव कार्य में लगे फायर...

Next Post
Goldy Dhillon के सहयोगी Harsimran गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने Goldy Dhillon के अंतरराष्ट्रीय सहयोगी Harsimran को किया गिरफ्तार

UP BLO SIR

यूपी BLO का मानदेय सीधे दोगुना: ₹12,000; कई जिलों में नकद इनाम, जंगल सफारी का तौहफ़ा भी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist