Media Survey On CM : योगी के बाद केजरीवाल बने जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री, सर्वे रिपोर्ट में हुआ साफ

देश के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री कौन हैं? इस सूची में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा चार अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। आइए देखते हैं सर्वे के परिणाम क्या कहते हैं।

CM Yogi Adityanath popularity Arvind Kejriwal vs Yogi Adityanath Popularity survey of Indian CMs

Media Survey On CM : इस साल के अंत तक जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

इस बीच, इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे ने एक अध्ययन किया है जिसमें राज्यों के मुख्यमंत्री के कामकाज पर जनता की राय जुटाई गई है। आइए जानते हैं लोग प्रदेशों के मुख्यमंत्री के बारे में क्या सोचते हैं।

सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में गिरावट आई है। 2023 में, सीएम योगी के कामकाज से 47% लोग संतुष्ट थे, और फरवरी 2024 में भी 51% लोग उनके कामकाज से खुश थे। हालांकि, अब उनकी लोकप्रियता में 12% की कमी आई है। सर्वे के अनुसार, वे अभी भी मुख्यमंत्री की लोकप्रियता की सूची में पहले स्थान पर हैं, और 33.2% लोगों ने उन्हें अच्छा सीएम माना है।

योगी के बाद कौन होगा सीएम ?

इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार, इस सूची में दूसरे स्थान पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 46% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं, और बेहतर मुख्यमंत्री की सूची में वे तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, कोलकाता कांड के बाद उनके ग्राफ में अचानक तेजी देखी गई है।

Kolkata Rape Murder Case से इतना घबराया 42 साल का Actor की… 

सर्वे के अनुसार, बेहतर मुख्यमंत्री की सूची में दूसरे स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, 44% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं, और वे बेहतर मुख्यमंत्री की सूची में 14% की वृद्धि के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

कौन है देश का सबसे बेहतर सीएम?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सर्वे के मुताबिक, 35% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि 31% लोग उनके कामकाज को औसत मानते हैं। हालांकि, बेहतर मुख्यमंत्री की सूची में वे टॉप 5 में शामिल नहीं हो सके।

Abbas Ansari को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या जमानत के बाद जेल…

सी वोटर के सर्वे के अनुसार, योगी आदित्यनाथ 33% समर्थन के साथ बेहतर मुख्यमंत्री की सूची में पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्हें 14% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिन्हें 9% लोगों का समर्थन प्राप्त है। चौथे स्थान पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हैं, जिनके पास 5% लोगों का समर्थन है। सर्वे में पांचवे नंबर पर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं, जिन्हें भी 5% लोगों का समर्थन प्राप्त है।

Exit mobile version