Site icon News1India

मेडिकल छात्र को बॉलीवुड के गाने पर रील्स बनाना पड़ा भारी, 38 छात्र को मिलेगी सजा

karnataka

karnataka

कर्नाटक सरकारी अस्पताल में मेडिकल की ट्रेनिंग कर रहे छात्र और छात्राएं हॉस्पिटल में रील्स बनाया करते थे वायरल होने पर जब इनके वीडियो हॉस्पिटल प्रशासन को दिखे तो उन्होंने काफी नाराजगी जताई और मेडिकल छात्र को सजा भी सुनाई।

कर्नाटक : गडग में गादाग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) के 38 मेडिकल छात्रों को अस्पताल परिसर के अंदर बनाई गई रीलों के वायरल होने के बाद अधिकारियों द्वारा निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में छात्र बॉलीवुड और कन्नड़ गानों पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल के अंदर नाचते हुए छात्र की जमकर विडियो वायरल हुई इसके बाद कई लोगों ने इस प्रतिक्रिया पर नाराज़गी जताई और जीआईएमएस के निदेशक डॉ. बसवराज बोम्मन्नाहल्ली ने 38 छात्रों को 10 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया।

यह घटना तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर इन रीलों को बड़ी संख्या में देखा व पसंद किया जाने लगा। एक वीडियो में तीन छात्राएं बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही थीं, जबकि दूसरे वीडियो में 10 से अधिक छात्र कन्नड़ गानों पर एक्टिंग कर रहे थे। पेशेंट बेड, स्टेथोस्कोप आदि उपकरणों का इस्तेमाल भी रील्स बनाने में किया गया था छात्रों के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करके पता चलता है कि अस्पताल में समय व्यर्थ ज्यादा किया गया है औऱ काम कम किया गया है।

ये भी पढ़ें…पत्नी के 5 लाख रुपए की डिमांड से परेशान होकर, पती ने SP ऑफिस के बाहर खाया जहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों को निदेशक डॉ. बसवराज बोम्मन्नाहल्ली द्वारा निलंबित कर दिया गया था और उन्हें चेतावनी दी गई थी कि भविष्य में इस तरह की घटना होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

.

Exit mobile version