Site icon News1India

मालदीव बनाम लक्षद्वीप विवाद में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की एंट्री, कहा- हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत…

amitabh photo

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव बनाम लक्षद्वीप का विवाद छिड़ गया. मालदीव के कई मंत्रियों ने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद ये मुद्दा गर्मा गया था. बाद में मालदीव सरकार ने एक्शन लेते हुए अपने तीन मंत्रियों को सत्ता से बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है. इसमें भारत के कई स्टार खिलाड़ी, राजनेता और बॉलीवुड एक्टर्स ने एंट्री ली और अपने देश के द्वीप लक्षद्वीप की खूब तारीफ की. अब इसी कड़ी में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की भी एंट्री हो गई है.

ये भी पढ़ें ;   टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे भारत को दो दिग्गज विराट और रोहित! जानिए उनके इंटरनेशनल रिकॉर्ड

वीरेंद्र सहवाग के मैसेज को कोर्ट करते हुए ये लिखा

मालदीव बनाम लक्षद्वीप विवाद पर बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया साइट एक्स स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट को कोर्ट करते हुए लिखा कि, ‘ वीरू पाजी, ये बहुत सही है कि हमारी जमीन सही भावना के अनुरूप है, हमारा अपना जमीन बहुत अच्छा है. हमारे पास लक्षद्वीप और अंडमान में बहुत ही आश्चर्य करने वाले लोकेशन हैं. यहां के समुद्र तट और पानी के अंदर के अनुभव बहुत ही ज्यादा आश्चर्य करने वाले हैं. ‘ अमिताभ बच्चन का ये मैसेज अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. इसको फैंस द्वारा कई बार शेयर किया जा चुका है.

पीएम के लक्षद्वीप दौरे के बाद बढ़ी मालदीव की टेंशन

बता दें कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से मालदीव की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल मालदीप को खूबसूरती के लिहाज से हमारा लक्षद्वीप टक्कर देता नजर आ रहा है. अब इस यात्रा को लेकर भारतीय खुलकर बात कर रहे हैं. लोगों के बीच ये चर्चा है कि लाखों रुपए खर्चा करके मालदीव जाने से अच्छा है कि वो लक्षद्वीप में यात्रा करने के लिए जाए. अब इन बातों को सुनकर मालदीव के नेताओं को मिर्ची लगनी शुरु हो गई. वे भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी करनी शुरु कर दी थी.

यह भी देखें- Ayodhya LIVE: PM करेंगे अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन | Narendra Modi | Ram Mandir

Exit mobile version