Site icon News1India

जौनपुर में बेखौफ घूम रहे बदमाश, ताबड़तोड़ फायरिंग कर सर्राफा व्यवसायी की कर दी हत्या

जौनपुर

लखनऊ। यूपी के जौनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर बेलगाम हुए बदमाश ने बेखौफ घूमते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस फायरिंग में एक सर्राफा व्ययसाई की हत्या हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार यहां के बक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सर्राफा व्यवसायी को पल्सर बाइक पर सवार आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया. इसमे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें :- Bigg Boss 17 से बाहर हुई खानजादी बजर टास्क के चलते छोड़ना पड़ा शो

व्यापारी से लूटपाट और फिर मारी गई गोली

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बाइक सवार बेख़ौफ बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी है. सर्राफा व्यापारी के मौत की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में भारी मात्रा में आक्रोश व्याप्त हो गया है. जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने प्रयागराज राज्यमार्ग एन एच 31 पर चक्का जाम कर दिया.

आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

बता दें कि सूचना मिलने पर मौके से भारी पुलिस बल के साथ पहुचे पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा व क्षेत्राधिकारी द्वारा ग्रामीणों को समझाबुझा कर चक्का जाम खुलवाया गया. बताते चलें कि फतेहगंज बाजार स्थित प्रिंस ज्वेलर्स के अधिष्ठाता उमेश चन्द सेठ पुत्र छोटे लाल सेठ निवासी फतेहगंज को उस वक्त बेख़ौफ बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया.

व्यापारी उमेश सेठ को बदमाशों ने गोलियों से भूना

गौरतलब है कि जब अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे कि तभी बाजार स्थित लख्खौवा मोड़ निकट हनुमान मंदिर समीप एक पल्सर बाइक पर तीन की संख्या में पहुचे बेख़ौफ बदमाशों ने सोने-चाँदी के आभूषण से भरा बैग छिनने के दौरान उमेश सेठ पर गोलियों की बौछार कर मौत के घाट सुला दिए. खबर लिखे जाने तक शव फतेहगंज बाजार में ही है पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेने का किया जा रहा हैं.

जौनपुर एसपी ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा

इस घटना में एक अच्छी तस्वीर यह सामने आई कि खुद एसपी जौनपुर डॉक्टर अजय पाल शर्मा घटना की सूचना पर पहले घटनास्थल पर पहुंचे वहीं मृतक के परिजनों और बच्चों को सांत्वना दिया और अपने सीने से लगाकर कार्यवाही का पूरा आश्वासन दिया. लोगों ने भी जौनपुर एसपी से इस घटना को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं, जिसका उन्होंने आश्वासन जताया.

यह भी देखें-  Rahul Gandhi News : #Mimicry पर फंस गई #Rahul की जान | 5000 गांवों में Congress Ban 

Exit mobile version