Monsoon News: समय से पहले हुई केरल में मानसून की एंट्री, अब इन राज्यों में भी देने वाला है दस्तक

monsoon-entered-kerala-before-time-now-it-is-going-to-knock-in-these-states-too

Monsoon News: देश के ज्यादातर राज्य इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। तो वहीं दक्षिण राज्य केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में एंट्री कर ली है। धीरे-धीरे ये पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की परिस्थिति अनुकूल रहेगी। इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में 31 मई तक मानसून आने का अनुमान लगाया था। हालांकि उससे एक दिन पहले ही मानसून की केरल में एंट्री हो गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

बुधवार 29 मई को दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाई है। लेकिन नौतपा में इसका कुछ खास असर नहीं हुआ। वहीं आज दिल्ली में हीटस्ट्रोक के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। कल दिल्ली का तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। आईएमडी ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Delhi Temperature: टूटे सारे रिकॉर्ड… दिल्ली में पहली बार 52.3 डिग्री पहुंचा तापमान, फिर हो गई बारिश

अनुमान से पहले पहुंचा Monsoon

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है और ये पूर्वोत्तर में मानसून जल्दी आने का एक कारण माना जा रहा है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ दिन से केरल में भारी बारिश हो रही है, जिसके फलस्वरूप मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

IMD के मुताबिक, पूर्वी राज्यों जैसे त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून के आने की सामान्य तारीख 5 जून है। इसी दौरान अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन, मालदीव, लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बनती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Update: भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Exit mobile version