Site icon News1India

मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर बनेगा रॉकेट, ₹1400 का होगा मुनाफा…जानें क्यों लग रहा अनुमान?

Reliance Industries Ltd

Reliance Industries Ltd. : मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार को बाजार में मुख्य आकर्षण बने रह सकते हैं। कंपनी के शेयर पर मार्केट एनालिस्ट्स का रुख सकारात्मक है और वे इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 6 मार्च को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर अपनी रेटिंग को ‘ऐड’ से अपग्रेड करते हुए ‘बाय’ कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹1,400 तय किया है, जो कि बुधवार के बंद भाव ₹1,177.15 से लगभग 19% की संभावित बढ़ोतरी दर्शाता है।

क्या है कोटक का अनुमान ?

कोटक ने बताया कि रूस पर बढ़ते प्रतिबंध और अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ की वजह से रिफाइनिंग क्षेत्र के आउटलुक में कुछ कमजोरी आई है, जिस कारण कंपनी के EBITDA अनुमानों में 1% से 3% की कटौती की गई है। हालांकि, इसके बावजूद, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि रिलायंस का तेल, दूरसंचार और रिटेल कारोबार वित्तीय वर्ष 2024-2027 में 11% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ेगा। कोटक का मानना है कि आने वाली तिमाहियों में खुदरा क्षेत्र में सुधार होगा, और टेलीकॉम कारोबार में संभावित टैरिफ ब

ब्रोकरेज फॉर्मों ने क्या कहा ?

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसके शेयर का टारगेट प्राइस ₹1,600 रखा है, जो मौजूदा स्तरों से 36% की संभावित वृद्धि को दर्शाता है। जेफरीज ने भी रिलायंस के स्टॉक के लिए संभावित टैरिफ वृद्धि, Jio की लिस्टिंग और O2C कारोबार की लाभप्रदता में सुधार को महत्वपूर्ण ट्रिगर के रूप में उल्लेख किया है।

यह भी पढ़ें : UP से खूंखार आतंकी गिरफ्तार….एसटीएफ और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कवरेज करने वाले 38 एनालिस्ट्स में से 34 ने स्टॉक पर ‘बाय’ रेटिंग दी है, एक ने ‘होल्ड’ रेटिंग दी है, जबकि तीन ने ‘सेल’ रेटिंग दी है। एनालिस्ट्स का सर्वसम्मत टारगेट प्राइस भविष्य में स्टॉक के लिए 31% की बढ़ोतरी का संकेत देता है। बुधवार को रिलायंस के शेयर 1.3% बढ़कर ₹1,177 पर बंद हुए थे।

Exit mobile version