News1India

शादी के बंधन में बंधी Mukti Mohan एनिमल फिल्म में नज़र आने वाले इस एक्टर से रचाई शादी

Mukti Mohan

नई दिल्ली: मशहूर डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कुणाल ठाकुर से शादी रचा ही ली। बीते रविवार को ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का हो गया। सोशल मीडिया पर इस वक्त मुक्ति और कुणाल ठाकुर की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

परिवार और करीबी दोस्तों के साथ ये शादी संपन्न हुई। अपनी इस शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा, आपमें, मुझे अपना दिव्य संबंध मिलता है। आपके साथ, मेरा मिलन किस्मत में है। भगवान, परिवार और दोस्तों द्वारा दिए गए आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। हमारा परिवार खुश है और पति-पत्नी के रूप में हमारी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।

ये भी पढ़ें :- एनिमल की सफलता के बाद अब Anil Kapoor नायक 2 में आएंगे नज़र जल्द ही शुरू की जाएगी शूटिंग !

आपको बता दें, कुणाल ठाकुर और नीति मोहन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियोज और फोटोग्राफ्स शेयर किए हैं, जिसमें मुक्ति मोहन (Mukti Mohan)  दुल्हन के लिबास में नज़र आ रही हैं। पेस्टल गुलाबी रंग के लहंगे में मुक्ति बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं कुणाल इस खास दिन पर सफेद रंग की शेरवानी में बेहद हैंडसम नज़र आए। मुक्ति और कुणाल को सोशल मीडिया पर उनके सभी चाहने वाले शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस पर कुणाल ठाकुर ने भी वीडियो शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

 

Exit mobile version