News1India

Salman Khan के घर पर गोलीबारी करने के मामले में 4 शूटर्स को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार!

नई दिल्ली: 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर पर हुई अचानक फायरिंग ने सभी को हिला कर रख दिया था। इस फायरिंग कांड में तब से लेकर अब तक कई अपडेट्स आ चुके हैं। एक बार फिर से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुआ फायरिंग कांड चर्चा में है। इस मामले को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। इस फायरिंग कांड में अब नवी मुंबई पुलिस ने 4 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान के घर पर हुए इस हमले में बड़ा खुलासा हुआ है।

सलमान खान (Salman Khan) के घर पर गोली चलाने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने पनवेल शहर से 4 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इन शूटरों के नाम तपे सिंह, गौरव भाटिया, धनज्य सिंह, वस्पी खान उर्फ वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान है। जांच के बाद पता चला है कि ये चारों शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ही जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हमला करने से पहले इन चारों ने सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस और उसके आस-पास की जगहों की रेकी की थी। शूटरों ने पनवेल फार्म हाउस पर हमला करने की साजिश भी रची थी।

ये भी पढ़ें :- Hardik Pandya से तलाक की ख़बरों के बीच पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

बताया जा रहा है, इन शूटरों को एके-47 और कई दूसरे हथियारों से फायरिंग करने के आदेश दिए गए थे। गिरफ्तार किए गए इन चारों आरोपियों के पास से पुलिस ने कई मोबाल फोन भी बरामद किए हैं। नवी मुंबई पुलिस इस केस में आगे की जांच करने में जुट गई है। बता दें, कि अब तक इस फायरिंग कांड में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version