Bigg Boss-17 में बढ़ जाएंगी मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें जब घर में एंट्री लेंगी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान!

कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss-17) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वैसे तो हर साल बिग बॉस के सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है तो इस बार का सीजन इससे कैसे अलग हो सकता है।

Munawar Faruqui

नई दिल्ली: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss-17) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वैसे तो हर साल बिग बॉस के सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है तो इस बार का सीजन इससे कैसे अलग हो सकता है।

जल्द ही बिग बस के सीजन 17 (Bigg Boss-17) में एक और नया ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस के सीजन 17 में शामिल हुए मुनव्वर फारूकी को मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। अब तक उनका सफर बेहद आसान रहा है, लेकिन लगता है कि अब उनकी राह में मुश्किलें आने वाली है।

बिग बॉस के 17वें सीजन में अब तक तीन कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है, जिनमें से एक एलिमिनेट भी हो चुका है। अब समर्थ जुरेल और के-पॉप सिंगर ओरी के बाद शो में मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं।

कुछ दिन पहले आयशा खान ने मुनव्वर पर एक ही समय में दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। आयशा ने दावा किया था कि एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने के दौरान उन्हें मुनव्वर से प्यार हो गया था। इस बारे में उन्होंने कहा था कि उस वक्त मुनव्वर ने उनसे झूठ बोला था कि कुछ महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, जब उन्होंने शो में एंट्री से पहले मुनव्वर के साथ उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड की फोटो देखी तो उन्हें पूरी सच्चाई का एहसास हो गया था।

ये भी पढ़ें :- Bigg Boss 17 से बाहर हुई खानजादी बजर टास्क के चलते छोड़ना पड़ा शो

अब कहा जा रहा है कि आयशा खान वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ सरप्राइज एंट्री कर सकती हैं। इसके चलते वह शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करके मुनव्वर के साथ अपने रिश्ते का राज खोल सकती हैं। अब सभी की नज़रें इस पर टिकी होंगी की अगर आयशा खान घर में एंट्री करती हैं तो मुनव्वर के और किन राजों से वे पर्दाफाश करती हैं।

Exit mobile version