खराब तबीयत के चलते Munawar Faruqui अस्पताल में भरती, खास दोस्त ने पोस्ट शेयर कर बताई ये बड़ी वजह!

कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस के सीजन 17 को जीतने वाले स्ट्रैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है।

नई दिल्ली: कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस के सीजन 17 को जीतने वाले स्ट्रैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते मुनव्वर फारूकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके एक करीबी दोस्त नितिन मेंघानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

नितिन मेंघानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अस्पताल के बेड पर सोते हुए दिखाई   दे रहे हैं। इस वायरल तस्वीर में उनके हाथ पर सलाईन लगी हुई भी दिखाई दे रही है। मुनव्वर को 24 मई को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। नितिन मेंघानी ने मुनव्वर फारूकी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, मेरे भाई के जल्द स्वस्थ होने की पूरी शक्ति से कामना करता हूं।

आपको बता दें, मुनव्वर (Munawar Faruqui) की तबीयत इससे पहले भी खराब हो चुकी है। पिछले महीने भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुनव्वर हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अस्पताल में होने के बावजूद मुनव्वर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। मुनव्वर की पॉपुलैरिटी बिग बॉस 17 को जीतने के बाद और ज्यादा बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें :- Cannes Film Festival 2024 में इस एक्ट्रेस ने रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली बनी पहली भारतीय महिला

साल 2024 मुनव्वर फारूकी के लिए कुछ खास जाता नहीं दिख रहा है। बिग बॉस जीतने के बाद मुनव्वर का नाम किसी-न किसी विवाद को लेकर ख़बरों में आता रहा है। पहले मार्च महीने में उन्हें मुंबई पुलिस ने एक हुक्का पार्टी में छापा मारकर अरेस्ट किया था, जिसके कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इसके बाद उनका यूटयूबर एल्विश यादव के साथ रहना भी उन्हें विवादों में ले आया था। अब जल्द ही मुनव्वर फारूकी वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी ओटीटी में अपना डेब्यू करने वाले हैं।

Exit mobile version