National Crush की लिस्ट में नया नाम ,फैंस की पहली पसंद बन रही 12th Fail की ये एक्ट्रेस…

New name in the list of National Crush, this actress of 12th Fail is becoming the first choice of fans…

एंटरटेनमेंट,नई दिल्ली। विक्रांत मैसी की फिल्म 12th Fail  सिनेमा घरों के बाद हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। पांच हफ्ते यानी 35 दिनों में लगभग 51.93 करोड़ का नेट बिजनेस करने वाली फिल्म 12th फेल को सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म को लेकर दर्शकों के अपने विचार भी है, लेकिन फिल्म ज्यादा सुर्खियों में है 12th फेल में श्रद्धा जोशी का किरदार अदा करने वालीं एक्ट्रेस मेधा शंकर। फिल्म में उनकी एक्टिंग और सादगी ने दर्शकों को काफ़ी ज्यादा लुभाया है। यही कारण है कि वो अपनी खूबसूरती के चलते फैंस की पहली पसंद बन गई हैं। सिर्फ पसंद तक तो ठीक था, लेकिन उनका नाम अब नई नेशनल क्रश (National Crush) में भी टॉप पर है।

एक्ट्रेस की खूबसूरती है कमाल

मेधा शंकर की बेहतरीन अदाकारी और लाजबाब खूबसूरती ने 12th फेल में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म में उनका किदार और सादगी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में है। इसके बाद लोग उन्हे नेशनल क्रश बता रहे है। फिल्म में उनका किरदार जितनी सादगी में,सोशल मीडिया में वो उतने ही बोल्ड है। उनके पोस्ट पर उनके प्रशंसकों का प्यार भरा पड़ा है। खूबशूरती और सादगी के कारण बन रही National Crush

”सदैव आपके साथ” से कैरियर की शुरुआत।

डॉक्यूमेंट्री ‘सदैव आपके साथ’ से कैरियर की शुरुआत करने वाली ने 12th  फेल में काफ़ी लाइमलाइट रही। उससे पहले उन्होंने शादी स्थान, मैक्स मीन और मेवजाकी जैसे फिल्मों में भी उनकी किरदारी को दर्शकों ने सराहा। टीवी सीरीज दिल बेकरार में भी मेघा ने काम किया था।

 

 

ये भी पढिए;  Priyanka Chopra के विदेशी पति निक जोनस ने हिंदू धर्म को लेकर कही ये बड़ी बात

सोशल मीडिया पर रहती है सक्रिय।

मेघा शंकर सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहती है। आए दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों से रूबरू होते रहते है, उनके पोस्ट पर दर्शकों का, उनके प्रशंसकों का प्यार मिलता है।

Exit mobile version