बेटी मालती और वाइफ Priyanka Chopra से मिलने भारत पहुंचे निक जोनस

ग्लोबल आइकन के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने देश भारत में आई हुई हैं। प्रियंका बेटी मालती के साथ तीन दिन पहले ही भारत आई थीं

नई दिल्ली: ग्लोबल आइकन के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने देश भारत में आई हुई हैं। प्रियंका बेटी मालती के साथ तीन दिन पहले ही भारत आई थीं, तब से लेकर अब तक पिग्गी चॉप्स सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिलहाल एक्ट्रेस अपने साइन किए इवेंट्स में शिरकत करती नज़र आ रही हैं।

अब प्रियंका (Priyanka Chopra) तो अमेरिका से दूर भारत में हैं, लेकिन उनकी याद उनके हबी निक जोनस को काफी सता रही है। पत्नी और बेटी से दूरी निक को रास नहीं आई तो वो भी भारत चले आए हैं। निक जोनस आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। इसी बीच चर्चा ये भी है कि निक जोनस मुंबई में ही होली पार्टी सेलिब्रेट करेंगे।

इससे पहले निक, जोनस ब्रदर्स अपने बैंड के साथ मुंबई में परफॉर्म करने आए थे। मुंबई एयरपोर्ट पर निक ऑल व्हाइट डेनिम लुक में कैप्चर हुए। इससे पहले निक जोनस पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ दुबई में छुट्टियां बिताते हुए नज़र आए थे।

ये भी पढ़ें :- Bigg Boss Ott-2 विनर एल्विश यादव पुलिस शिकंजे में!

आपको बता दें, मुंबई पहुचने से पहले निक ने प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी, जो ईशा अंबानी की होली पार्टी की थी। शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका बेहद हॉट नज़र आ रही थी।

Exit mobile version