NIOS ने जारी किए 10वीं, 12वीं के परीक्षा के नतीजे, छात्र ऐसे देख पाएंगे नतीजे

नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए. अभियर्थी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर परिणाम देख सकते है। ज्ञात हो कि अक्टूबर में एनआईओएस 10वीं, 12वीं की पब्लिक परीक्षाएं हुई थी।

अक्टूबर में हुई थी NIOS की  परीक्षा

ज्ञात हो की एनआईओएस सीनियर और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए अक्टूबर-नवंबर पब्लिक एग्जाम का   आयोजन अक्टूबर में हुआ था। कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक तो कक्षा 12 के लिए 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। जिसके परिणाम आज बोर्ड ने जारी कर दिए। परिणाम देखने के लिए छात्र को जरूरी डिटेल्स इन्टर करनी होगी।

 

ये भी पढे; अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की रूप रेखा तय, चप्पे चप्पे पर रहेगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

 

परिणाम डाउनलोड करने का ये है तरीका

एनआईओएस NIOS अक्टूबर-नवंबर 10वीं, 12वीं पब्लिक एग्जाम का  परिणाम देखने के लिए अभियर्थी को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Results.nios.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद  कक्षा 10 अक्टूबर-नवंबर और कक्षा 12 अक्टूबर-नवंबर का चुनाव कर परीक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद परिणाम जाँचे पर क्लिक कर परिणाम देखा जा सकता है। इसके बाद पोर्टल पर स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक कर परिणाम डाउनलोड किया जा सकता है।

Exit mobile version