NIRF Ranking 2024: एक बार फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी लेगसी को कायम रखते हुए मारी बाजी Hindu College रहा टॉप पर

साल 2024 की नई NIRF रैंकिंग में दिल्ली के हिंदू कॉलेज को देश का बेस्ट कॉलेज अनाउंस किया गया है। इस लिस्ट में दूसरा

नई दिल्ली: साल 2024 की नई NIRF रैंकिंग में दिल्ली के हिंदू कॉलेज को देश का बेस्ट कॉलेज अनाउंस किया गया है। इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिरांडा हाउस (NIRF Ranking 2024) का है, वहीं तीसरे नंबर पर सेंट स्टीफंस कॉलेज है। ये तीनों ही दिल्ली के नामी कॉलेज हैं। रैंकिंग में शामिल हुए ये तीनों कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के ही हैं।

पिछले साल की तरह इस साल (NIRF Ranking 2024) भी देश के टॉप 10 कॉलेजों की रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी का दबदबा देखने को मिला। अगर इस बात को कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी इस बार भी अपनी लेगसी को कायम रखने में कामयाब रही है। चलिए बताते हैं आपको टॉप 10 में रहने वाले कॉलेजों के बारे में।

टॉप 10 कॉलेज

हिंदू कॉलेज,            दिल्ली

मिरांडा हाउस,         दिल्ली

सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली

रामा कृष्ण मिशन विवेकानन्द सेंटेनरी कॉलेज, कोलकाता

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली

सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता

पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज, कोयंबटूर

लोयोला कॉलेज,   चेन्नई

किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन, दिल्ली

Exit mobile version