Site icon News1India

नोएडा हुआ महंगा… फ्लैट खरीदने वालों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री महंगी, सर्किल रेट बढ़े

Noida

Noida Property: अगर आप नोएडा में जमीन या फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि नोएडा में जमीन की कीमत आसमान छूने वाली है। खबरों की मानें तो नोएडा प्रशासन सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसे अगले 1-2 महीने में लागू किया जा सकता है। इसके बाद नोएडा में रजिस्ट्री करवाना काफी महंगा हो जाएगा।

कितना बढ़ सकता है सर्किल रेट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर Noida में सर्किल रेट बढ़ने वाले हैं। इसको लेकर अधिकारियों की बैठक चल रही है। प्रशासन ने इस पर रिपोर्ट मांगी है। अगले 1-2 महीने में जमीन और फ्लैट के सर्किल रेट में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सर्किल रेट बढ़ने के बाद प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पर स्टांप ड्यूटी महंगी हो जाएगी।

प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

बता दें कि जिला प्रशासन ने Noida अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी से जमीन आवंटन की दरों पर रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे का ब्योरा भी मांगा है। ये सभी रिपोर्ट अगले 1-2 दिनों में जिला प्रशासन के पास पहुंच जाएंगी। इसके आधार पर नोएडा के नए सर्किल रेट का चयन किया जाएगा। सर्किल रेट में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कई लोगों का मानना ​​है कि सर्किल रेट में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।

2015 से नहीं बढ़े सर्किल रेट

नोएडा में 2015 से सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं। 2019 और 2022 में सर्किल रेट बढ़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन फिर इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आंकड़ों की मानें तो अगले एक साल में 63 हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है। ऐसे में अगर सर्किल रेट में 25 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो 1000 वर्ग फीट के फ्लैट पर रजिस्ट्री का खर्च 75 हजार तक हो सकता है।

UP Assembly: क्या उपचुनावों में बुलडोज़र करेगा अखिलेश का बेड़ा पार?

Exit mobile version