Nora Fatehi के पानी वाले डांस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग किसी ने फूहड़ तो किसी ने कहा कमाल!

डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपने डांस मूव्स से सभी के होश उड़ाने वाली नोरा का विवादों से पुराना नाता रहा है।

Nora Fatehi

नई दिल्ली: डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपने डांस मूव्स से सभी के होश उड़ाने वाली नोरा का विवादों से पुराना नाता रहा है। अपने बोल्ड डांस मूव्स से सभी के पसीने छुड़ा देने वाली नोरा फतेही एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।

आपको बता दें, इस वक्त सोशल मीडिया पर नोरा फतेही (Nora Fatehi)  का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नोरा डांस करते वक्त अपने ऊपर पानी डालते हुए नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स नोरा की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

दरअसल ये वायरल वीडियो रियलिटी शो डांस प्लस प्रो का है। वायरल वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) हाई थाई ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। इस बार इस शो को रेमो डिसूजा, पुनीत पाठक और राघव जुयाल जज कर रहे हैं। नोरा ने डांस प्लस प्रो में नाच मेरी रानी गाने पर डांस किया लेकिन ये डांस इतना वायरल हो जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था।

वायरल वीडियो में नोरा अपने ही गाने नाच मेरी रानी पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। धीरे-धीरे जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है नोरा का डांस उतना ही तेज होने लगता है। यहां तक तो सब ठीक चलता हुआ दिखाई देता है लेकिन इसके बाद नोरा स्टेज पर अपने ऊपर बोतल से पानी डालते हुए डांस करने लगती है। इनका ये हॉट डांस देखकर सब अपने मुंह में उंगलियां चबाने लगते हैं। उनका डांस देखकर रेमो भी हैरान होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- टीवी की फेमस बहुओं को हराकर Bigg Boss की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं ये मेल स्टार्स

डांस प्लस प्रो से नोरा (Nora Fatehi) का यह वीडियो डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर नेटिजेंस ने कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, क्या यह एक पारिवारिक शो है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है टीवी पर ये सब क्या चल रहा है।

Exit mobile version