Ranbir Kapoor की रामायण में हुई अब इस एक्ट्रेस की एंट्री उर्मिला का किरदार निभाते हुए आएंगी नज़र!

एनिमल की सक्सेस के बाद अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मचअवेटेड फिल्म रामायण को लेकर लोगों के बीच हाई बज बना हुआ है।

नई दिल्ली : एनिमल की सक्सेस के बाद अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मचअवेटेड फिल्म रामायण को लेकर लोगों के बीच हाई बज बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर कई बार नए-नए अपडेट्स आ चुके हैं। रामायण को रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। नितेश तिवारी की इस फिल्म को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। न्यू अपडेट के मुताबिक, रामायण में एक और कलाकार की एंट्री हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब भी रामायण में कास्टिंग का काम चल रहा है।

नितेश तिवारी की रामायण में अब द केरला स्टोरी फेम सोनिया बलानी का नाम भी जुड़ गया है। हाई बजट वाली इस फिल्म में एंट्री करने के साथ-साथ सोनिया बलानी के किरदार का भी खुलासा कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी ने रामायण के लिए सोनिया बलानी को फाइनल कर लिया है। इसी के साथ उन्हें रामायण में उर्मिला का किरदार निभाने के लिए दिया गया है।

इससे पहले द केरल स्टोरी में सोनिया बलानी ने आसिफा का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनके किए गए अभिनय को सभी ने सराहा था। कम बजट में बनी द केरल स्टोरी ने दुनियाभर में 302 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था। 241 करोड़ कमाने के साथ भारत में इस फिल्म की काफी सराहना की गई थी। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रामायण के लिए रणबीर भी जमकर मेहनत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- हिट फिल्म Dhadkan का बनने जा रहा है सीक्वल डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने हिंट देते हुए कहा!

फिल्म से जुड़ी जानकारी में बताया गया था, कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए नॉन वेज खाना छोड़ दिया है और अपने शरीर पर भी काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि रिलीज के बाद रामायण क्या नए कीर्तिमान अपने नाम करने में सफल रहती है। इससे पहले एनिमल फिल्म रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे सफल फिल्म रही है।

Exit mobile version