मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

PM मोदी के 74वें जन्मदिन पर CM योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में काटा 74 किलो लड्डू का केक

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा और हवन किया, साथ ही 74 किलो लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया।

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के 74वें जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा और हवन किया, साथ ही 74 किलो लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया। सरकारी बयान के अनुसार, तेज बारिश के बावजूद सीएम योगी ने अपने तय कार्यक्रम को जारी रखा।

उन्होंने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के मंदिर में दर्शन कर आरती की, फिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने निकुंभ विनायक की आरती और ज्ञानवापी कूप के पास पूजा की।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

सितम्बर 16, 2026

74 किलो लड्डू का काटा गया केक

मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ धाम में हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इससे पहले उन्होंने ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत की और ‘नमो प्लॉगेथॉन’ को हरी झंडी दिखाई।

इस दौरान उन्होंने स्वच्छता स्वयंसेवकों को रवाना किया और स्वच्छता का संदेश देते हुए झोले और टी-शर्ट वितरित की। स्वयंसेवकों ने जोरदार बारिश के बीच छाते लेकर रैली में हिस्सा लिया और ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

यह भी पढ़े: “बेटा विदेश कमाने गया, देवर की बाहों में मिली बहू, ससुर ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर हुआ हंगामा”

सीएम योगी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें “भारत के अमृतकाल का सारथी” कहा। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1835808365035020661

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एक विकासशील भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है, और उनका हर कदम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

Tags: PM ModiPM Modi Birthday
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

PM Modi 76th Birthday 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

Next Post
amit katyal, lalu yadav

Land For Job Scam : लालू के करीबी अमित कात्याल को ज़मीन के बदले नौकरी मामले में मिली ज़मानत

white chilli

लाल और काली.. दोनों से ज्यादा फायदेमंद है सफेद मिर्च, फायदे देख खुली रह जाएंगी आपकी भी आंखें..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In