शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

शीर्ष नेताओं के साथ बीजेपी चुनाव समिति की चल रही बैठक, जल्द जारी हो सकती है लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

by Saurabh Chaturvedi
फ़रवरी 29, 2024
in Latest News, देश
बीजेपी बैठक PHOTO
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। देश में धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव का रंग चढ़ने लगा है. इस बीच मोदी लहर पर सवार बीजेपी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है. इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के कई दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. अटकलों के बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही अपनी पहली लिस्ट जारी कर देगी. सूत्रों के मुताबिक दो दिन के अंदर बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है और इसमें पीएम के सीट का भी खुलासा होगा, जो वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कल सीएम योगी फ्लैट खरीदारों को देंगे शानदार तोहफा, नोएडा में जल्द शुरू होगी फ्लैट रजिस्ट्री

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

अलग-अलग राज्यों में चल रही अलग-अलग बैठक

दरअसल, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग बैठकें चल रही हैं. अब आगामी 48 घंटे के अंदर सूची जारी करने का काम शुरू हो गया है. सूत्र बताते हैं कि दो दिनों के अंदर जल्द ही 100 से 150 तक उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा चल रही है.

बीजेपी जल्द जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

अब उन उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा चल रही है जो केंद्रीय मंत्री हैं, जो राज्यसभा के सदस्य थे और जो अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 150 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श होने की संभावना है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह भी तय होगा कि पार्टी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी करेगी या शुक्रवार को. हालांकि, इस बात की पूरी संभावना है कि पहली लिस्ट दो दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी.

यह भी देखें- Delhi News : दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी , पीएम मोदी रहेंगे मौजूद | PM Modi | BJP

100 से 150 सीटों पर हो सकता है प्रत्याशियों ऐलान

बता दें कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हो रही है. बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं. इस बैठक में पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 या 150 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं और उनकी घोषणा भी की जा सकती है.

Tags: BJPLok Sabha Electionmodi
Share196Tweet123Share49

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post
PM Surya Ghar Yojna: PM Surya Ghar free electricity scheme gets cabinet approval, government will spend Rs 75,021 crore on the project

PM Surya Ghar Yojna: अब मिलेगी मुफ़्त बिजली और सब्सिडी, जानिए क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना...

Central Election Committee: Final seal on these BJP candidates, party can announce today

Central Election Committee : बीजेपी के इन उम्मीदवारों पर लगी फाइनल मुहर, पार्टी जल्द कर सकती है एलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In