Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बसपा मुखिया मायावती ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- युवाओं का भविष्य खराब…

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 26, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
mayawati speks on paper leak
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Paper Leak: उत्तर प्रदेश में पेपर लीक होने के बाद परीक्षा के रद्द होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसको काफी गंभीर और चिन्ताजनक विषय बताया। मायावती ने आगे कहा कि पेपर लीक होने से राज्य की बदनामी होती है और साथ ही युवाओं व बेरोजगारों के भविष्य के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। बसपा सुप्रीमो ने यूपी सरकार से इस मामले पर सवाल भी पूछा है।

मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना

मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ‘यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से सम्बन्धित परीक्षा का रद्द होना अति-गंभीर एवं चिन्तनीय हैं। इससे राज्य व सरकार दोनों की बड़ी बदनामी के साथ-साथ युवाओं व बेरोजगारों का भविष्य खराब हो रहा है, उनका सभी का जीवन दाव पर लग जाता है।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

January 26, 2026

यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: यूपी की सियासत में राजा भैया की चर्चा तेज, भाजपा और सपा दोनों की चाहत- राजा भैया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से सवाल करते हुए कहा- यूपी आखिर कब पेपर लीक मुक्त राज्य बनेगा? सरकार इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।

अखिलेश ने सरकार पर लगाए आरोप

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के मामले पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अखिलेश ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार की नीयत युवाओं को नौकरी नहीं देने की थी। सरकार की लापरवाही से पेपर लीक हो गया है।

यह भी पढ़े: Loksabha 2024: मथुरा पहुंचे RLD प्रमुख जयंत चौधरी, चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ होती तो जिस समय पेपर लीक हुआ था सरकार उसी समय कोई ठोस कार्रवाई कर देती। आरओ एआरओ से जुड़े परीक्षा में भी गड़बड़ी हुई है। जिससे करोड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं।

पेपर लीक मामले में हो रही हैं जांच

पुलिस भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक और नकल करते पकड़े गए लोगों के खिलाफ एसटीएफ लखनऊ की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। एसटीएफ अब तक पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की भी गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल संग शामिल हुए अखिलेश, इस दौरान प्रियंका भी रहीं मौजूद..

आपको बता दें कि 24 फरवरी को सीएम योगी ने युवाओं के हित को देखते हुए एक बड़ा फैसला लेते हुए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया था और साथ ही छह माह के अंदर दोबारा परीक्षा कराने का भी ऐलान कर दिया है।

Tags: BJPBSPCM YogiMayawatiPaper LeakUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
January 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Next Post
Assam CM Himant Biswa on congress

Assam: कांग्रेस पर बरसे सीएम हिमंत बिस्वा, सुनाई खरी-खोटी और कहा- जब तक मैं हूं..तब तक असम में...

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत ने सीरीज 3-1 की अजेय बढ़त बनाई।

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई, घर में लगातार 17वीं जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist